मिनी गन फैक्ट्री संचालन मामले का तीन आरोपित गिरफ्तार

विशेष छापेमारी अभियान में मिली सफलता

मुंगेर. मुफस्सिल थाना पुलिस ने मार्च माह में तीन जगहों पर छापेमारी कर 10 मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया था. इसमें कईयों की गिरफ्तारी की गयी थी, जबकि कई लोग फरार थे. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही थी. शुक्रवार की रात विशेष छापेमारी अभियान चलाकर मिनी गन फैक्ट्री संचालन मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. इसमें मिर्जापुर बरदह निवासी शमशाद आलम, शब्बीर उर्फ छोटू तथा सीताकुंड डीह बिंदटोला निवासी इन्द्रदेव सिंह शामिल हैं. एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >