कच्ची कांवरिया पथ शाहकुंड मोड़ में लगता है महाजाम, पुलिस के छूटते हैं पसीने

अत्यधिक परिचालन से जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है और पुलिस बलों को जाम हटाने में पसीने छूट जाते हैं.

शाहकुंड मोड़ पर उपरी पुल बनाने की उठी मांग, तब जाम से मिलेगा निजात असरगंज आगामी 11 जुलाई से प्रारंभ होने वाले विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला में कांवरिया शिवभक्तों को कोई परेशानी नहीं हो, इसे लेकर जिला प्रशासन कच्ची कांवरिया पथ में लगातार बिजली, पानी, शौचालय एवं पथ की मरमती की लगातार मॉनीटरिंग कर रही है. लेकिन कच्ची कांवरिया पथ शाहकुंड मोड़ के समीप कांवरिया वाहनों के अत्यधिक परिचालन से जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है और पुलिस बलों को जाम हटाने में पसीने छूट जाते हैं. इसलिए कांवरिया व स्थानीय दुकानदारों ने उपरी पुल बनाने की मांग की है. असरगंज प्रखंड में पड़ने वाले 6 किलोमीटर कच्ची कांवरिया पथ शाहकुंड मोड़ में जहां प्रत्येक साल कांवरिया शिव भक्तों को सड़क क्रॉसिंग करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. इस वर्ष भी साधारण कांवर एवं डाक कांवरिया शिव भक्तों को मुख्य सड़क पार करने में वाहनों से परेशानी होगी. मालूम हो कि असरगंज-शाहकुंड मुख्य पथ में आम एवं कांवरिया गाड़ियों का दिन-रात परिचालन होता है. जिसके कारण जाम की स्थिति बनी रहती है और वाहन चालकों को सड़क पार करने में काफी मुशकिलों का सामना करना पड़ता है. हालांकि मुंगेर जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा बल की तैनाती की जाती है. बावजूद कांवरियों की तादाद एवं वाहनों के भारी भीड़ के आगे पुलिस बल के पसीने छूट जाते हैं. सड़क पार कर रहे कांवरिया महेश ने बताया कि अगर शाहकुंड मोड़ कच्ची कांवरिया पथ में ऊपरी पुल बना दिया जाए तो कांवरिया शिवभक्तों को वाहनों से दुर्घटना की आशंका नहीं रहेगी और जाम भी नहीं लगेगी. स्थानीय दुकानदार निरंजन मंडल, विदेशी सिंह, गुलशन कुमार सहित अन्य ने भी कच्ची कांवरिया पथ शाहकुंड मोड़ में ऊपरी पुल बनाने की मांग की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anand kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >