जिलाधिकारी के प्रधान आशुलिपिक राजू कुमार के घर से पांच लाख से अधिक की संपत्ति चोरी
थानाध्यक्ष ने कहा, जांच जारी, शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी
मुंगेर. जिलाधिकारी के प्रधान आशुलिपिक राजू कुमार के बेलन बाजार स्थित सरकारी क्वार्टर में हुई चोरी के तीन दिन बीत चुके हैं, लेकिन कासिम बाजार थाना पुलिस अब तक चोरों का पता नहीं लगा सकी है. बताया जाता है कि गुरुवार को मुख्यमंत्री के आगमन वाले दिन दिनदहाड़े हुई इस चोरी में चोरों ने राजू कुमार के घर से लगभग दो लाख रुपये नगद, दो सोने की अंगूठी, लैपटॉप, टैब, आईफोन, एयर पैड, घड़ी व चांदी के जेवरात सहित कुल पांच लाख रुपये से अधिक की संपत्ति उड़ा ली. पीड़ित ने कासिम बाजार थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी. पुलिस ने गोढ़ी टोला, सहनी टोला व लल्लूपोखर के कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया और पूछताछ की, जिसमें एक-दो लोग हाल ही में जेल से छूटे थे, लेकिन उनसे चोरी का खुलासा नहीं हो सका.
कहती हैं थानाध्यक्ष
थानाध्यक्ष रूबीकांता कच्छप ने बताया कि चोरी का उद्भेदन करने के प्रयास जारी हैं. शीघ्र ही चोरों की शिनाख्त कर गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी. पुलिस की इस धीमी कार्रवाई को लेकर इलाके में नाराजगी व सवाल उठ रहे हैं.
