प्रधानाध्यापक के घर में चोरी

प्रधानाध्यापक के घर में चोरी

हवेली खड़गपुर. नगर परिषद क्षेत्र के आइबी रोड में भूतपूर्व प्रधानाध्यापक सुरेंद्र प्रसाद के मकान में रह रही एक किरायेदार के कमरे से चोरों ने हजारों रुपये मूल्य के सामानों की चोरी कर ली. बताया जाता है कि किराये पर रह रही आरएसके उच्च विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापक आभा रानी सिन्हा होली की छुट्टी पर मुंगेर गयी थी. लेकिन चोरों ने बंद कमरे का फायदा का उठाते हुए होली की रात कमरे का ताला तोड़ कर चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोरों ने कमरे में रखे टीबी सहित कई सामानों की चोरी कर ली. सुबह स्थानीय लोगों ने कमरे का ताला टूटा देखा तो इसकी सूचना किराए पर रह रही प्रधानाध्यापक और मकान मालिक को दी. इसके बाद प्रधानाध्यापक खड़गपुर पहुंची और इसकी सूचना पुलिस को दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sugam

सुगम कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >