एकेडमिक एक्सीलेंस को मजबूत करने के लिये कुलपति ने दिये कई निर्देश

यूनिवर्सिटी के तहत सभी इंस्टीट्यूशन में क्वालिटी बढ़ाने पर ज़ोर दिया.

मुंगेर मुंगेर विश्वविद्यालय में शुक्रवार को कुलपति प्रो संजय कुमार ने नैक मूल्यांकन और एकेडमिक एक्सीलेंस को मजबूत करने के लिये ऑनलाइन बैठक की. जिसें सभी अंगीभूत कॉलेज के प्राचार्य के साथ आईक्यूएसी/नैक कॉडिनेटर शामिल हुये. इस दौरान कुलपति ने सभी अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. बैठक में कुलपति ने कॉलेजों में चल रहे एकेडमिक और एडमिनिस्ट्रेटिव प्रोसेस का रिव्यू किया. साथ ही यूनिवर्सिटी के तहत सभी इंस्टीट्यूशन में क्वालिटी बढ़ाने पर ज़ोर दिया. मीटिंग के दौरान कई ज़रूरी प्रस्ताव पास किए गए. जिसमें इंस्टीट्यूशनल कमिटीयों का गठन किये जाने का निर्देश दिया गया. साथ ही सभी अंगीभूत महाविद्यालयों को इसके तहत एडमिशन सेल, शिकायत निवारण सेल, एलुमनाई सेल, एंटी-रैगिंग सेल, स्पोर्ट्स कमेटी, कल्चरल कमेटी और रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेल बनाने का निर्देश दिया. इसके अतिरिक्त उन्होंने कॉलेज में शिकायत बॉक्स लगाने का निर्देश देते हुये कहा कि हर कॉलेज के कैंपस में स्टूडेंट्स, स्टॉफ और स्टेकहोल्डर्स के लिए एक खास जगह पर शिकायत बॉक्स लगायें. साथ ही कॉलेजों को प्रैक्टिकल लर्निंग में मदद करने और एकेडमिक स्टैंडर्ड को बेहतर बनाने के लिए लैबोरेटरी सुविधाओं को अपग्रेड और मॉडर्न बनाने का निर्देश दिया. इंस्टीट्यूशन्स को लाइब्रेरी रिसोर्स बढ़ाने होंगे, जिसमें फिजिकल और डिजिटल लर्निंग मटीरियल, बैठने की सुविधा और लाइब्रेरी मैनेजमेंट सिस्टम को मजबूत करने का निर्देश दिया. कुलति ने प्रत्येक कॉलेज को अपने ऑफिशियल वेबसाइट को समय पर अपडेट और सही मेंटेनेंस करने का निर्देश दिया, ताकि एकेडमिक, एडमिनिस्ट्रेटिव और नैक से जुड़ी जानकारी वेबसाइट के माध्यम से मिल सके. उन्होंने कहा कि स्टूडेंट्स और पेरेंट्स से टीचिंग-लर्निंग प्रोसेस व पूरे इंस्टीट्यूशनल कामकाज पर सिस्टमैटिक फीडबैक इकट्ठा करें. साथ ही कॉलेजों में क्लास अटेंडेंस रजिस्टर और लाइब्रेरी अटेंडेंस रजिस्टर का सही और समय पर मेंटेनेंस करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RANA GAURI SHAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >