MUNGER 10 घंटे अनिश्चित लेट से जमालपुर पहुंची 09403 डाउन साबरमती हावड़ा स्पेशल एक्सप्रेस
जमालपुर रेलवे स्टेशन पर रविवार को अपने निर्धारित समय से लगभग 10 घंटे अनिश्चित विलंब से चलकर 09403 डाउन साबरमती हावड़ा एक्सप्रेस पहुंची.
मुंगेर के जमालपुर से विजय कुमार गुप्ता की रिपोर्ट :
रेलवे ने यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए भले ही विभिन्न रूट पर स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है परंतु वास्तविकता यही है कि स्पेशल ट्रेन को समय पर चला पानी में रेलवे सक्षम साबित नहीं हो पा रहा है किसी सिलसिले में पूर्व रेलवे के मालदा डिवीज़न अंतर्गत साहिबगंज लूप लाइन पर स्थित जमालपुर रेलवे स्टेशन पर रविवार को अपने निर्धारित समय से लगभग 10 घंटे अनिश्चित विलंब से चलकर 09403 डाउन साबरमती हावड़ा एक्सप्रेस पहुंची इस ट्रेन का जमालपुर पहुंचने का निर्धारित समय मध्य रात्रि 2:33 बजे था परंतु यह ट्रेन रविवार अपराह्न 1235 बजे जमालपुर पहुंची इस ट्रेन से यात्रा करने वाले रेल यात्रियों ने बताया कि स्पेशल ट्रेन रहने के कारण इस ट्रेन को अलग-अलग रेलवे स्टेशन पर एक-एक घंटा तक रोक के रखा गया था जिसके कारण ट्रेन लेट होते चली गई