पिकनिक स्पॉट काली पहाड़ी पर पहुंचे एसपी, सुरक्षा का लिया जायजा

पिकनिक स्पॉट काली पहाड़ी पर पहुंचे एसपी, सुरक्षा का लिया जायजा

आज नव वर्ष पर काली पहाड़ी पर पिकनिक मनाने वाले और मां काली के भक्तों का होगा जमालपुर. रेल नगरी जमालपुर में काली पहाड़ी पर नव वर्ष को लेकर पिकनिक मनाने वाले और मां यमला काली की पूजा-अर्चना करने के लिए गुरुवार को हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ेंगी. जिसको लेकर बुधवार को पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद काली पहाड़ी पहुंच कर वहां की सुरक्षा को ख्याल में रखने हुए पहाड़ी क्षेत्र का भ्रमण किया. उन्होंने ईस्ट कॉलोनी के कार्यकारी थानाध्यक्ष अनिल कुमार को सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया. पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जमालपुर ईस्ट कॉलोनी में नए वर्ष के मौके पर 100 अतिरिक्त पुलिस जवानों की तैनाती की गयी है. जगह-जगह पुलिस पदाधिकारी एवं दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है. थाना अध्यक्ष को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि काली पहाड़ी की चोटी चढ़ाई के बीच में और जहां से चढ़ाई शुरू होती है उस स्थल पर वॉकी टॉकी से लैस पुलिस जवान की प्रतिनियुक्ति करें. इसके लिए यातायात विभाग के डीएसपी प्रभात रंजन को उन्होंने वॉकी टॉकी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि जब पहाड़ी पर से उतरने वाले लोगों की भीड़ होगी तो वॉकी-टॉकी के सहारे से नीचे की पुलिस टीम को सूचना दे दी जायेगी और नीचे से पहाड़ी चढ़ने वाले लोगों को रोक दिया जायेगा. जब ऊपर के लोग नीचे उतर जाएंगे तब फिर नीचे के लोगों को ऊपर जाने के लिए छोड़ा जायेगा. उन्होंने निर्देश दिया कि काली पहाड़ी पहुंचने वाले दोनों रास्तों पर निर्धारित स्थान से आगे कोई भी वाहन को जाने नहीं दिया जायेगा. सेंट्रल स्कूल रेलवे, इकोलॉजिकल गोल्फ कोर्स और टीए कैंप के निकट पार्किंग की व्यवस्था की गयी है और किसी को भी वाहन समेत काली पहाड़ी की तराई तक नहीं जाने दिया जायेगा. इसके अतिरिक्त जमालपुर में क्यूआरटी के सदस्य बाइक से गश्ती करते रहेंगे. ट्रिपल लोडिंग वाहन चालकों और सड़क पर लहरिया कट वाहन चलाने वालों के साथ पुलिस सख्ती से पेश आयेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Birendra kumar sing

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >