केंद्रीय बजट को पक्ष ने सराहा, तो विपक्ष ने नकारा

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने रविवार को आम बजट पेश की है. इस बजट को किसी ने सराहा तो किसी ने असंतुलित बजट बताया

तारापुर/ हवेली खड़गपुर/ संग्रामपुर

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने रविवार को आम बजट पेश की है. इस बजट को किसी ने सराहा तो किसी ने असंतुलित बजट बताया. हालांकि अधिकांश राजनीति दलों ने बजट को आत्मनिर्भर भारत के उत्थान व देश के आर्थिक स्थिति को मजबूत करने वाला बजट बताया. इसे लेकर तारापुर, खड़गपुर व संग्रामपुर के राजनीतिक दलों ने मिलीजुली प्रतिक्रिया दी.

तारापुर.

राज्य के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री शकुनी चौधरी ने बजट को संतुलित व आम लोगों के हित में बताते हुए कहा कि रक्षा बजट में बढोतरी यह दर्शाता की देश की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है. इससे हमारे देश के दुशमन को समझ लेना चाहिए कि आज का भारत मजबूत भारत है. तारापुर के पूर्व विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा कि यह बजट आमलोगों के हित में है और महिला हितैशी बजट है. यह बजट देश को आर्थिक गति प्रदान करेगा. वहीं ई. रोहित चौधरी ने इस वर्ष का बजट कर्त्तव्य का बजट है. इसमें तीन आर्युवेद एम्स बनाने का प्रस्ताव लिया गया है और नये उद्योग-धंधों को बढावा दिया गया है. लोजपा नेता मिथिलेश कुमार सिंह ने बजट को देश के युवाओं के लिए रोजगार का अवसर खोलने वाला बजट बताया. उन्होंने बताया कि बजट में सेमी कन्डक्टर के कारखाने लगाने की बात कही गयी है. जिससे रोजगार को बढावा मिलेगा. युवा अर्थशास्त्री केशव आनंद ने कहा कि इस बजट में न्यूक्लीयर इनर्जी प्रोडक्ट पर छूट दी गयी है. जिससे विभिन्न प्रकार के इनर्जी उत्पादन में वृद्धि होगी. शिक्षाविद महेश कुमार सिंह ने बजट में जिन वस्तुओं का सस्ता होने का जिक्र किया जाता है उसका लाभ आमलोगों को नहीं मिल पाता है. विधिज्ञ संध के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, पूर्व अध्यक्ष हरे कृष्ण वर्मा ने बजट को संतुलित, रोजगारोन्मुखी व देश हित वाला बजट बताया. इधर राजद नेता मंटू यादव, जितेन्द्र कुमार सिंह एवं कांग्रेस नेता अजय कुमार झा ने बजट को निराशावादी बजट बताया.

हवेली खड़गपुर :

भाजपा के जिला मंत्री रजनीश झा ने कहा कि यह बजट अमृत काल का वह अमृत-कलश है, जिससे समृद्धि की सरिता बहेगी और विकसित भारत के विराट संकल्प की सिद्धि होगी. एबीवीपी के पूर्व सदस्य शुभम केशरी ने कहा कि इस बार के केंद्रीय बजट में देश के सभी जिलों में एक गर्ल्स हॉस्टल बनाने की घोषणा की गई है. इससे उच्च शिक्षा ग्रहण करने में लड़कियों को काफी सहूलियत मिलेगी. छात्र राजद के प्रदेश महासचिव ईशु यादव ने बजट को देश की जनता के लिए सब्जबाग दिखाने वाला असंतुलित बजट बताया. इधर खड़गपुर में कार्यकर्ताओं ने बजट को सामूहिक रूप से सुना. बजट सुनने के बाद कार्यकर्ताओं ने इसे देश के विकास को गति देने वाला बताया. तारापुर विधानसभा संयोजक शंभू केसरी ने बजट की सराहना करते हुए कहा कि यह बजट संतुलित है तथा गरीब, किसान और मध्यम वर्ग के लिए राहत भरा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >