कैथोलिक समुदाय के अनुयायियों ने धूमधाम से मनाया ख्रीस्त राजा का पर्व

कैथोलिक समुदाय ने ख्रीस्त राजा का पर्व रविवार को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर धर्म शोभायात्रा मोमबत्ती के साथ शांति व आपसी सद्भाव के साथ संत जोसेफ चर्च ईस्ट कॉलोनी से नोट्रेडम एकेडमी तक निकाली गयी

जमालपुर

कैथोलिक समुदाय ने ख्रीस्त राजा का पर्व रविवार को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर धर्म शोभायात्रा मोमबत्ती के साथ शांति व आपसी सद्भाव के साथ संत जोसेफ चर्च ईस्ट कॉलोनी से नोट्रेडम एकेडमी तक निकाली गयी. इसका नेतृत्व कैथोलिक चर्च के पल्ली पुरोहित फादर जय बालन ने किया. उनके हाथ में पवित्र सैक्रामेंटो था और आगे-आगे परी रूपी बच्चियों फूलों की वर्षा करते हुए चल रही थी. पूरी यात्रा में शामिल श्रद्धालु शांति से प्रार्थना पवित्र बाइबल का वचन तथा पर्व से जुड़े गीत गाते हुए चल रहे थे. बीच-बीच में यह उद्घोषणा की जा रही थी कि ख्रीस्त हमारा राजा है. उसकी जय जयकार करो… प्रभु यीशु इस पृथ्वी का राजा नहीं बल्कि पूरे ब्रह्मांड का राजा है. एक श्रद्धालु द्वारा बताया गया कि प्रभु ईसा मसीह ने कहा है कि यदि उनका राज्य इस संसार का होता तो उनके अनुयाई लड़ते और वह यहूदियों के हवाले नहीं किए जाते. फादर ने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य सभी को प्रेम, शांति, भाइचारा का संदेश देना है. ताकि लोगों को खुशियों का सौगात मिल सके. उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु इस संसार के राजा महाराजाओं जैसा नहीं, बल्कि सभी मानव के हित के लिए है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RANA GAURI SHAN

RANA GAURI SHAN is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >