पीजी सत्र 2025-27 की पांचवीं मेरिट लिस्ट नामांकन प्रक्रिया समाप्त

पीजी सत्र 2025-27 की पांचवीं मेरिट लिस्ट नामांकन प्रक्रिया समाप्त

पांच मेरिट लिस्ट में कुल 3,824 विद्यार्थियों ने लिया नामांकन. रजिस्ट्रेशन से वंचित छात्रों के लिए 20 से 22 जनवरी तक मौका मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय के 20 पीजी विभाग एवं 9 पीजी केंद्रों में सत्र 2025-27 के पीजी सेमेस्टर-1 में नामांकन के लिए जारी पांचवीं मेरिट लिस्ट की प्रक्रिया 16 जनवरी से शुरू हुई थी. विद्यार्थियों को नामांकन के लिए 19 जनवरी तक का समय दिया गया था, जिसकी अंतिम तिथि सोमवार को समाप्त हो गयी. विश्वविद्यालय की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, सत्र 2025-27 में अब तक जारी पांचों मेरिट लिस्ट के माध्यम से कुल 3,824 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया है. वहीं चौथी और पांचवीं मेरिट लिस्ट सहित पूर्व में रजिस्ट्रेशन से वंचित रह गए विद्यार्थियों के लिए मंगलवार से पुनः रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू की जा रही है. इसके लिए विश्वविद्यालय ने अधिसूचना भी जारी कर दी है. मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा पीजी में रिक्त कुल 2,478 सीटों के लिए पांचवीं मेरिट लिस्ट में 591 विद्यार्थियों का चयन किया गया था. इन चयनित विद्यार्थियों को 16 से 19 जनवरी तक नामांकन का अवसर दिया गया, जिसकी समय-सीमा अब समाप्त हो चुकी है. अब तक हुए कुल 3,824 नामांकनों में कला संकाय से 2,917, विज्ञान संकाय से 781 तथा वाणिज्य संकाय से 126 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया है. विश्वविद्यालय प्रशासन ने सत्र 2025-27 के लिए अब तक रजिस्ट्रेशन से वंचित रह गए विद्यार्थियों को एक और अवसर दिया है. इसके तहत चौथी व पांचवीं मेरिट लिस्ट के साथ-साथ पहले की तीन मेरिट लिस्ट में शामिल वे विद्यार्थी, जो नामांकन के बाद रजिस्ट्रेशन नहीं करा सके थे, वे 20 से 22 जनवरी के बीच अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >