पासिंग आउट परेड के बाद जिले को मिले 17 नये सब इंस्पेक्टर, डीआइजी ने कराया कर्तव्य का बोध

जनता आप से जुड़े और बिना डरे आपको अपने क्षेत्र के हर गलत गतिविधियों से अवगत कराता रहे.

मुंगेर ———————— पासिंग आउट परेड के बाद मुंगेर जिला पुलिस में 17 नये सब इंस्पेक्टरों ने अपना कार्यभाल संभाला. जिसे मुंगेर रेंज के डीआइजी राकेश कुमार ने बुधवार को अपने कार्यालय कक्ष में जहां कर्तव्य का बोध कराया, वहीं वर्तमान समय में बेहतर पुलिसिंग के लिए कई टिप्स भी दिया. मौके पर मुंगेर के पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसुद मुख्य रूप से मौजुद थे. डीआइजी ने कहा कि प्रशिक्षण में आपको पुलिसिंग के हर पहलु से अवगत कराया गया होगा. आपको अनुशासन में रहकर जनता के जान-माल की सुरक्षा को अहमियत देना है. साथ ही बेहतर इंसान के रूप में जनता के बीच आपको खुद को स्थापित करना होगा. ताकि जनता आप से जुड़े और बिना डरे आपको अपने क्षेत्र के हर गलत गतिविधियों से अवगत कराता रहे. उन्होंने कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन, जनता के प्रति सम्मानजनक व्यवहार और कानूनी प्रावधानों के पालन का पाठ पढ़ाया. निष्पक्ष जांच, अनुसंधान की बारीकियों और बिहार में शराबबंदी जैसे कानूनों को प्रभावी ढंग से लागू करने पर जोर दिया. कानून व्यवस्था बनाए रखने, जनता की सेवा करने और अपराधों की रोकथाम व नियंत्रण पर ध्यान केंद्रित रखने तथा जनता के प्रति जवाबदेह रहने और उनकी समस्याओं का समाधान करने को प्राथमिकता देने की बात कही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Birendra kumar sing

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >