मुंगेर. चैत्र नवरात्र का पर्व गुरुवार को कलश स्थापन और मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप माता शैलपुत्री की पूजा-अर्चना के साथ आरंभ हो गया. इसके साथ ही पूरा शहर शक्ति की अधिष्ठात्री माता दुर्गा के भक्ति में डूब गयी है. पूजा के पहले दिन जहां विभिन्न पूजा पंडालों में मां दुर्गा की पूजा की गयी. वहीं घरों में भी लोगों ने दुर्गा पाठ किया.
चैत्र नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना की गयी. इसे लेकर सुबह से ही शहर के सभी दुर्गा मंदिरों व शक्तिपीठ चंडिका स्थान में लोगों की भीड़ पूजा के लिये पहुंचने लगी. इसमें महिलाओं की संख्या अधिक थी. शहर के शेरपुर स्थित बड़ी चैती दुर्गा मंदिर, चंडिका स्थान, गुलजार पोखर, दो नंबर गुमटी पुअर हाउस, मनसररी तल्ले, माधोपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों में मां दुर्गा के पंडाल में श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला दोपहर तक बना रहा. इधर अब शुक्रवार को चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होगी.कलश स्थापना के साथ माता की भक्ति में डूबा शहर
चैत्र नवरात्र के पहले दिन माता शैलपुत्री की हुई पूजा

कलश स्थापना के साथ माता की भक्ति में डूबा शहर