बनने से पहले ही धंस गया पुल…

बनने से पहले ही धंस गया पुल…

मुंगेर/ टेटियाबंबर. प्रखंड के बनगामा पंचायत के अंतर्गत लोहरा गांव के समीप महाने नदी में दो प्रखंड के बीच बन रहे पुल के लिए लोगों के लिए आने-जाने को लेकर डायवर्सन का निर्माण किया गया था. वहीं शुक्रवार को हुई वर्षा में डायवर्सन टूट कर पानी में बह गया है. ग्रामीण सुरेश ठाकुर, अरुण ठाकुर, नवीन कुमार ने बताया कि ग्रामीण कार्य विभाग की ओर से में पुल का निर्माण कराया जा रहा है. वही हवेली खड़गपुर प्रखंड के मझगाय पंचायत के अंतर्गत मालपोकरी के गांव के लोगों को आना-जाना होता है. डायवर्सन नदी में बह जाने से 500 लोगों को आने-जाने में काफी कठिनाई हो गई है. ग्रामीणों ने बताया कि पुल के बीच में भी बीम नहीं देने के कारण पुल धंस गया है. जबकि एक-दो दिनों के अंदर पुल की ढलाई होनी थी. नए पुल के किनारे पल की निर्माण के लिए बोर्ड भी नहीं लगाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >