मादक पदार्थों के तस्करी, बिक्री व सेवन के खिलाफ चलाएं विशेष अभियान : डीएम

नार्काेटिक्स की हुई समीक्षा बैठक

मुंगेर. नार्काेटिक्स की समीक्षा बैठक गुरुवार को समाहरणालय संवाद कक्ष में जिलाधिकारी निखिल धनराज की अध्यक्षता में हुई. इसमें जिले में मादक पदार्थ, ड्रग्स की बिक्री एवं उसके रोकथाम को लेकर विशेष चर्चा हुई. बैठक में पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद मुख्य रूप से मौजूद थे. जिलाधिकारी ने कहा कि बिहार में शराब बंदी कानून लागू है. लेकिन इन दिनों मादक पदार्थ की बिक्री, तस्करी व सेवन में युवा वर्ग की बढ़ती संलिप्तता चिंता का विषय है. bस पर रोकथाम और सख्ती से कार्रवाई करने की आवश्यकता है. उन्होंने पुलिस अधीक्षक को विशेष टीम का गठन कर अभियान चलाने का निर्देश दिया. होली पर्व के मद्देनजर शराब की तस्करी करने वालों के खिलाफ लगातार छापेमारी चलाने और जिले के विभिन्न क्षेंत्रों में जहां से मादक पदार्थ की बिक्री की सूचना मिले वहां तुरंत छापामारी कर कार्रवाई करें. उनसे पूछताछ करें और मुख्य आरोपित तक पहुंचे. उन्होंने कहा कि सभी कोई टीम वर्क के साथ कार्य करें और जिन्हें भी सूचना प्राप्त हो वो टीम बनाकर ही छापेमारी करें. जिले में गांजा, हफीम आदि की खेती की कोई सूचना प्राप्त नहीं है. फिर भी दियारा एवं पहाड़ी क्षेत्रों लगातार ड्रोन कैमरे से निगरानी करें. डीएम ने जिला शिक्षा पदाधिकारी से कहा कि सभी सरकारी विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के बीच मादक पदार्थ के खिलाफ जन जागरूकता कार्यक्रम चलाएं. विद्यालय परिसर के 100 मीटर के आस-पास दुकानदारों द्वारा पान मसाला अथवा तंबाकू आदि उत्पादों के बिक्री पर रोक लगाये. कोटपा अधिनियम के तहत कार्रवाई व जुर्माना वसूली करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Birendra kumar sing

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >