सेवायान अस्पताल में जल्द मरीजों को आयुष्मान कार्ड पर मिलेगा सर्जरी का लाभ

मरीजों को होगी सुविधा

सिविल सर्जन की ओर से गठित टीम ने अस्पताल का किया निरीक्षण मुंगेर. शहर के प्रतिष्ठित सेवायान अस्पताल में जल्द ही मरीजों को प्रधानमंत्री आयुष्मान कार्ड पर सर्जरी की भी सुविधा मिलेगी. इसके लिये सेवायान अस्पताल की ओर से आवेदन करने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सर्जरी में आयुष्मान कार्ड पर सेवा आरंभ करने की स्वीकृति देने को लेकर अस्पताल का निरीक्षण किया. टीम में आयुष्मान भारत योजना की जिला कॉडिनेटर ज्योति कुमारी, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ फैजुद्दीन तथा जिला प्रशासन से वरीय उप-समाहर्ता पुष्पा कुमारी थी. जिला कॉर्डिनेटर ने बताया कि सेवायान अस्पताल में अबतक मरीजों को मेडिसिन में डाइलाइसिस की सुविधा आयुष्मान कार्ड धारकों को दी जा रही थी. वहीं अब सेवायान अस्पताल द्वारा अपने यहां जनरल सर्जरी, आर्थो सर्जरी तथा ऑब्स गाइनी की सेवा भी प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के तहत देने को लेकर आवेदन किया गया है. इसे लेकर सिविल सर्जन डॉ राजू द्वारा गठित दल द्वारा बुधवार को अस्पताल का निरीक्षण किया गया. जहां सर्जरी के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया गया. उन्होंने बताया कि सेवायान अस्पताल में पहले ही से ही मेडिसीन के लिए डाइलाइसिस में इनलिस्ट है. वही अब सर्जरी सेवा को भी आयुष्मान भारत योजना के साथ इनलिस्ट करने की प्रक्रिया की जा रही है. उन्होंने बताया कि आयुष्मान से इनलिस्ट होने के बाद सेवायान अस्पताल में आयुष्मान कार्डधारकों को सर्जरी की सुविधा मिलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >