मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय की लापरवाह व्यवस्था ने विद्यार्थियों को परेशान कर दिया है. विश्वविद्यालय द्वारा सत्र 2025-29 स्नातक सेमेस्टर-2 में नामांकन की प्रक्रिया को स्थगित कर दिया है, लेकिन इसे लेकर कोई सूचना जारी नहीं की गयी है. इससे विद्यार्थी नामांकन के लिये कॉलेजों में चक्कर लगा रहे हैं. हद तो यह है कि विश्वविद्यालय इसके लिये सूचना जारी करने की जगह कॉलेजों के वाट्सअप ग्रुप में विद्यार्थियों को इसकी सूचना दिये जाने की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ रहा है.
विश्वविद्यालय ने सत्र 2025-29 स्नातक सेमेस्टर-2 में नामांकन को लेकर 15 से 17 अप्रैल तक का समय विद्यार्थियों को दिया था. इसके लिये सूचना भी जारी की गयी, लेकिन न तो नामांकन प्रक्रिया आरंभ हुई और न ही विद्यार्थियों के लिये पोर्टल खोला गया. हद तो यह है कि नामांकन प्रक्रिया निर्धारित तिथि तक समाप्त हो गयी, लेकिन विश्वविद्यालय द्वारा नामांकन प्रक्रिया स्थगित किये जाने को लेकर कोई सूचना जारी नहीं की गयी. इस कारण शुक्रवार तक कई विद्यार्थी नामांकन के लिये कॉलेजों का चक्कर लगाते रहे.स्नातक सेमेस्टर-2 में नामांकन को लेकर परेशान रहे विद्यार्थी, बिना सूचना के स्थगित
मुंगेर विश्वविद्यालय की लापरवाह व्यवस्था ने विद्यार्थियों को परेशान कर दिया है. विश्वविद्यालय द्वारा सत्र 2025-29 स्नातक सेमेस्टर-2 में नामांकन की प्रक्रिया को स्थगित कर दिया है
