परीक्षा में फेल होने के तनाव में छात्रा ने कर ली आत्महत्या

परिजनों में मचा कोहराम

तारापुर. सीबीएसई 12वीं की परीक्षा का परिणाम आने से पहले ही फेल के डर से तनाव में आयी हरपुर थाना क्षेत्र के कलई गांव निवासी तान्या कुमारी ने बुधवार की रात गले में फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली. घर वालों को गुरुवार की सुबह पता चला, तो परिजनों में कोहराम मच गया. सूचना पर पहुंची हरपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवा दिया.

टाटा में रहकर सीबीएसई बोर्ड से कर रही थी पढ़ाई

बताया जाता है कि तान्या झारखंड के टाटा में रहकर सीबीएसई बोर्ड से पढ़ाई कर रही थी. एक माह पूर्व उसने 12 वीं की परीक्षा दी थी. परीक्षा के बाद वह घर आ गयी थी. परीक्षा का परिणाम अब तक नहीं निकला है. लेकिन परीक्षा अच्छी नहीं जाने और फेल होने के डर से वह तनाव में रहती थी. उसको लगता था कि पिता की मौत के बाद उसकी मां ने उसे टाटा में रखकर पढ़ाया और अगर वह फेल हो जाती है कि मां पर क्या बीतेगी. इसी डर और डिप्रेशन में तान्या ने बुधवार की रात अपने कमरे में दुपट्टा से फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली. तान्या की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

बोले थानाध्यक्ष

हरपुर थानाध्यक्ष सत्यम कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवा दिया गया है. मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है. वैसे पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BIRENDRA KUMAR SING

BIRENDRA KUMAR SING is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >