Munger news : मुंगेर विश्वविद्यालय में आउटसोर्सिंग कर्मियों का हड़ताल जारी, काम-काज प्रभावित

तीन माह के बकाये मानदेय की मांग को लेकर मुंगेर विश्वविद्यालय में एलाइट फैल्कॉन एजेंसी के तहत कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मी अवकाश के बाद गुरुवार को भी हड़ताल पर रहे

मुंगेर. तीन माह के बकाये मानदेय की मांग को लेकर मुंगेर विश्वविद्यालय में एलाइट फैल्कॉन एजेंसी के तहत कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मी अवकाश के बाद गुरुवार को भी हड़ताल पर रहे. इस दौरान जहां आउटसोर्सिंग कर्मियों ने एजेंसी के विरुद्ध नारेबाजी की. वहीं विश्वविद्यालय के अधिकांश कार्यालयों में काम-काज प्रभावित रहा. आउटसोर्सिंग कर्मियों ने बताया कि दीपावली के पूर्व विश्वविद्यालय द्वारा एजेंसी को सात माह के बकाये मानदेय के रूप में कुल एक करोड़ 15 लाख रुपये का भुगतान किया गया था. जिसमें से एजेंसी द्वारा पर्व के समय कर्मियों को चार माह का भुगतान किया गया. वहीं अब दो माह बीत चुके हैं, लेकिन बकाये तीन माह का भुगतान नहीं किया गया है. जब एजेंसी से बात की जाती है तो उनके द्वारा कहा जाता है कि अबतक विश्वविद्यालय बकाये 27 माह में 14 माह के मानदेय का भुगतान किया है. एजेंसी तीन माह के बकाये मानदेय का भुगतान का आश्वासन दे रही है. इधर हड़ताल के कारण लगातार विश्वविद्यालय का कार्य प्रभावित हो रहा है. जिसे लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन भी पूरी तरह मौन बना है. आउटसोर्सिंग कर्मियों के हड़ताल के कारण विश्वविद्यालय के अधिकांश कार्यालयों में भी वीरानी छाई रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >