सो रहे किसान को अपराधियों ने मारी गोली, हायर सेंटर रेफर

जाफरनगर दियारा में हुई घटना

मुंगेर. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जाफरनगर दियारा में मंगलवार की रात गाय के बथान में सो रहे 55 वर्षीय किसान विकेश कुमार को अपराधियों ने गोली मार दी. गोली उनके बायें हाथ के बांह में लगी. परिजनों ने उन्हें मुंगेर सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया.

बताया जाता है कि जाफर नगर निवासी किसान विकेश यादव दियारा में खेती-बारी के साथ मवेशी पालने करते हैं. मंगलवार की रात वह गाय के बथान में सो रहे थे. तभी अज्ञात अपराधियों ने उन पर फायरिंग कर दी. गोली उनके बायें बांह को चीरते हुए निकल गयी. सूचना मिलते ही परिजन खून से लथपथ विकेश कुमार को रात में ही लेकर मुंगेर सदर अस्पताल पहुंचे, वहां से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. किसान को गोली किसने और क्यों मारी इसका पता नहीं चल सका है. क्योंकि जानकारी लेने पहुंचे मुफस्सिल थाना पुलिस को सदर अस्पताल में न तो घायल मिले और न ही उनके परिजनों ने पुलिस से संपर्क किया है.

कहते हैं थानाध्यक्ष

प्रशिक्षु डीएसपी सह मुफस्सिल थानाध्यक्ष अभिषेक चौबे ने बताया कि चौकीदार से सूचना मिलने पर पुलिस पदाधिकारी बयान लेने सदर अस्पताल पहुंचे थे, लेकिन घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था. इसके कारण बयान नहीं हो सका. परिजनों ने भी अब तक थाना से संपर्क नहीं किया है. वैसे पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Birendra kumar sing

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >