बिहार खो-खो टीम में मुंगेर के छह खिलाड़ियों का हुआ चयन

मुंगेर खो-खो खिलाड़ियों के लिए यह समाचार उत्साह बढ़ाने वाला है, क्योंकि जूनियर खो-खो चैंपियनशिप में भाग ले रही बिहार स्टेट जूनियर बालक-बालिका खो-खो टीम में न सिर्फ छह खिलाड़ियों का चयन हुआ है

मुंगेर के हरिमोहन स्टेट टीम के कोच, तो सुलेखा बनी मैनेजर मुंगेर. मुंगेर खो-खो खिलाड़ियों के लिए यह समाचार उत्साह बढ़ाने वाला है, क्योंकि जूनियर खो-खो चैंपियनशिप में भाग ले रही बिहार स्टेट जूनियर बालक-बालिका खो-खो टीम में न सिर्फ छह खिलाड़ियों का चयन हुआ है, बल्कि मुंगेर के ही हरिमोहन सिंह को कोच और सुलेखा को मैनेजर के तौर पर नियुक्त किया गया है. बताया गया कि 31 दिसंबर 2025 से अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम गूंजूर बेंगलुरु, कर्नाटक में 44 वीं जूनियर नेशनल खो-खो चैंपियनशिप-2025- 26 खेला जा रहा है. जो 4 जनवरी 2026 तक चलेगा. इसमें भाग लेने वाली बिहार स्टेट जूनियर बालक- बालिका खो-खो टीम में मुंगेर जिला के कुल छह खिलाड़ी ( तीन बालक व तीन बालिका) खिलाड़ियों का चयन हुआ है. जिन खिलाड़ियों का चयन किया गया है उसमें बालक वर्ग में संत मैरी इंग्लिश स्कूल संग्रामपुर से आदित्य राज, शिव कुमार वर्मा, आतिश आनंद व बालिका वर्ग में रिया कुमारी, इशानवी अनघ और साक्षी कुमारी शामिल है. साथ ही बिहार स्टेट जूनियर बालिका टीम का कोच हरिमोहन सिंह व मैनेजर सुलेखा कुमारी को नियुक्त किया गया. इनके चयन पर संत मैरी इंग्लिश स्कूल संग्रामपुर के डायरेक्टर रोजमिन के वर्गीस व प्रिंसिपल जिंस के एलोशियस सहित खेल प्रेमी और खिलाड़ियों ने हर्ष व्यक्त किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Birendra kumar sing

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >