MUNGER NEWS : पटना दुमका एक्सप्रेस से जमालपुर स्टेशन पर सात बोतल विदेशी शराब जब्त

गुप्त सूचना के आधार पर रेलवे सुरक्षा बल स्टेशन पोस्ट जमालपुर के अधिकारियों ने पटना दुमका एक्सप्रेस के एम 2 बोगी से साथ अंग्रेजी शराब बरामद की है.

मुंगेर के जमालपुर से विजय कुमार गुप्ता की रिपोर्ट :

गुप्त सूचना के आधार पर रेलवे सुरक्षा बल स्टेशन पोस्ट जमालपुर के अधिकारियों ने पटना दुमका एक्सप्रेस के एम 2 बोगी से साथ अंग्रेजी शराब बरामद की है. रेलवे सुरक्षा बल के पोस्ट इंचार्ज इंस्पेक्टर राजीव नयन ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि पटना दुमका एक्सप्रेस के बोगी नंबर एम 2 में शराब की तस्करी की जा रही है. इसके बाद सब इंस्पेक्टर वीके सिंह की अगुवाई में स्पेशल टीम बनाई गई. जब यह ट्रेन जमालपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर आकर रुकी, तब M2 की तलाशी ली गई. इसी सिलसिले में पाया गया कि शौचालय के निकट एक अमेरिकन टूरिस्ट बैग लावारिस अवस्था में पड़ा हुआ है. सावधानी से खोलकर जब बैग को देखा गया, तो उसमें सात बोतल विदेशी शराब बरामद की गई. प्रत्येक बोतल में 750 एमएल शराब है. उन्होंने बताया कि शराब की कीमत लगभग 5740 रुपये है. मुंगेर के एक्साइज डिपार्टमेंट को सूचना दी गई. एक्साइज डिपार्टमेंट के अधिकारियों के आने के बाद आवश्यक कार्रवाई के उपरांत शराब उन्हें सौंप दी गई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >