फरवरी के पहले सप्ताह में सीनेट की संभावना, राजभवन को भेजा गया प्रस्ताव

विश्वविद्यालय द्वारा सीनेट की अनुमति को लेकर राजभवन को पत्र भेज दिया गया है.

– बजट के साथ विभिन्न कमिटियों की बैठक को लेकर चल रही तैयारी मुंगेर —————————– मुंगेर विश्वविद्यालय वर्ष 2026 के सीनेट बैठक की तैयारियों में जुट गया है. जिसके लिये फरवरी माह के प्रथम सप्ताह को संभावित रखा गया है. जिसकी स्वीकृति के लिये विश्वविद्यालय द्वारा राजभवन को पत्र भेजा गया है. इधर एक ओर जहां विश्वविद्यालय में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिये बजट तैयार किया जा रहा है. वहीं सीनेट के पूर्व विभिन्न कमिटियों की बैठक को लेकर भी विश्वविद्यालय में तैयारी चल रही है. कुलपति प्रो. संजय कुमार ने बताया कि मार्च में चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 समाप्त हो जायेगी. ऐसे में विश्वविद्यालय फरवरी माह के प्रथम सप्ताह में ही सीनेट बैठक करने की तैयारी कर रहा है. इसके लिये विश्वविद्यालय द्वारा सीनेट की अनुमति को लेकर राजभवन को पत्र भेज दिया गया है. कुलपति ने बताया कि सीनेट बैठक में मुख्य रूप से विश्वविद्यालय के वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिये बजट पर चर्चा होनी है. जिसके लिये बजट कमिटी द्वारा विश्वविद्यालय का बजट तैयार किया जा रहा है. जबकि सीनेट बैठक के पूर्व होने वाले विभिन्न कमिटी फाइनेंस कमिटी, न्यू टीचिंग एंड एफिलियेशन कमिटी, एकेडमिक काउंसिल सहित सिंडिकेट बैठक को लेकर भी विश्वविद्यालय द्वारा तैयारी की जा रही है. उन्होंने कहा कि राजभवन से स्वीकृति मिलने के बाद विश्वविद्यालय द्वारा फरवरी माह में सीनेट की बैठक आयोजित की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amit jha

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >