गंगटा सहयोग शिविर में लाभुकों को बांटे गए स्वीकृति पत्र, मौके पर ही कई आवेदनों का हुआ निष्पादन

Munger Sahyog Shivir : गंगटा पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिला. एसडीएम राजीव रोशन ने मौके पर ही प्रधानमंत्री आवास और सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत स्वीकृति पत्र बांटे. स्वास्थ्य जांच शिविर में आंखों की भी जांच की गई.

Munger Sahyog Shivir : हवेली खड़गपुर के प्रखंड की गंगटा पंचायत स्थित पंचायत सरकार भवन में मंगलवार को 'विकसित भारत-समृद्ध बिहार, सबका सम्मान-जीवन आसान' अभियान के तहत सहयोग शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन एसडीएम राजीव रोशन, डीएसपी अनिल कुमार, प्रभारी बीडीओ शुभम कुमार एवं पंचायत की मुखिया निर्मला देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया.

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा अलग-अलग स्टॉल लगाए गए, जहां ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं और संबंधित मामलों में आवेदन प्राप्त किए गए. पेंशन, राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा जॉब कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, भूमि विवाद एवं राजस्व संबंधी मामलों से जुड़े आवेदनों का पंजीकरण किया गया.

मौके पर ही लाभुकों को मिली योजनाओं की स्वीकृति

शिविर के दौरान एसडीएम राजीव रोशन ने कई मामलों का त्वरित निष्पादन करते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पांच लाभुकों को स्वीकृति पत्र प्रदान किए. वहीं सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत आठ पात्र लाभुकों को स्वीकृति पत्र सौंपे गए. इसके अलावा छह लोगों को जन्म प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए.

इन लाभुकों को मिला पेंशन का लाभ

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में मंजू देवी, बसंती देवी, ममता देवी, कलामती देवी एवं गायत्री देवी को स्वीकृति पत्र दिए गए. वहीं इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के तहत पार्वती देवी तथा मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के तहत घुटर मांझी और नरेश यादव को स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए.

जन्म प्रमाण पत्र और पीएम आवास योजना का मिला लाभ

शिविर में अंजली कुमारी, दीपक मरांडी, राकेश मरांडी, मीणा मरांडी, सूरज मरांडी एवं अनोरा हांसदा को जन्म प्रमाण पत्र वितरित किए गए. वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत रूबी देवी, सुनीता देवी, भज्जू पंडित, कलावती देवी एवं सविता देवी को स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए.

स्वास्थ्य जांच शिविर में हुई आंखों की जांच

शिविर के दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया, जहां ग्रामीणों की आंखों की जांच की गई तथा आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया.

इस अवसर पर अनुमंडल राजस्व पदाधिकारी हलेंद्र कुमार सिंह, अंचल अधिकारी जयप्रकाश सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में पंचायतवासी मौजूद रहे.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >