मुंगेर में सशक्त स्थाई समिति चुनाव संपन्न, तीन महिला प्रत्याशियों ने दर्ज की जीत

Sangrampur Election News: संग्रामपुर नगर पंचायत में सशक्त स्थाई समिति चुनाव को लेकर शुक्रवार को दिनभर राजनीतिक हलचल बनी रही. कड़ी सुरक्षा और गुप्त मतदान के बीच हुए चुनाव में तीन महिला प्रत्याशियों ने जीत दर्ज कर सबका ध्यान खींच लिया.

मुंगेर के संग्रामपुर से संतोष कुमार सिंह की रिपोर्ट.

Sangrampur Election News: नगर पंचायत संग्रामपुर में सशक्त स्थाई समिति के तीन पदों के लिए शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से चुनाव संपन्न कराया गया. चुनाव प्रक्रिया के दौरान वार्ड पार्षदों के बीच काफी उत्साह देखने को मिला. मतगणना के बाद सदस्य संख्या 1 से सरोजनी देवी, सदस्य संख्या 2 से सरिता देवी और सदस्य संख्या 3 से वंदना कुमारी को विजयी घोषित किया गया.

सुबह से ही सभागार में रही चुनावी हलचल

चुनाव को लेकर सुबह 8 बजे से ही वार्ड पार्षद आवश्यक कागजात के साथ प्रखंड मुख्यालय पहुंचने लगे थे. मतदान कक्ष में अनावश्यक लोगों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगाई गई थी. प्रशासन की ओर से सुरक्षा और पारदर्शिता को लेकर विशेष इंतजाम किए गए थे.

छह प्रत्याशियों ने भरा नामांकन

जानकारी के अनुसार नगर पंचायत के 12 वार्ड पार्षदों में से कुल छह वार्ड पार्षदों ने नामांकन दाखिल किया था. इनमें वार्ड संख्या 12 से राधा देवी, वार्ड संख्या 5 से सरोजनी देवी, वार्ड संख्या 10 से सरोजनी देवी, वार्ड संख्या 8 से वंदना कुमारी, वार्ड संख्या 3 से सरिता देवी और वार्ड संख्या 7 से दीनानाथ यादव शामिल थे.

दो-दो प्रत्याशियों के बीच हुआ मुकाबला

सशक्त स्थाई समिति के सदस्य संख्या 1, 2 और 3 के लिए दो-दो प्रत्याशी मैदान में थे, जिसके कारण मुकाबला काफी रोचक बन गया. नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद बैलेट पेपर तैयार किए गए और फिर गुप्त मतदान कराया गया.

मतगणना के बाद घोषित हुआ परिणाम

मतदान समाप्त होने के बाद अधिकारियों की मौजूदगी में मतगणना की गई. परिणाम घोषित होते ही विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई. समर्थकों ने एक-दूसरे को बधाई देकर खुशी जाहिर की.

अधिकारियों की मौजूदगी में पूरी हुई प्रक्रिया

चुनाव प्रक्रिया निर्वाची पदाधिकारी सह प्रभारी जिला पंचायत राज पदाधिकारी कमलकिशोर, सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ अनीश रंजन, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ऋषि कपूर और राजस्व अधिकारी कौशल कुमार की निगरानी में संपन्न हुई. अधिकारियों ने चुनाव को पूरी तरह शांतिपूर्ण और निष्पक्ष बताया.

Also Read: आज सिंगापुर जायेंगे लालू प्रसाद, कोर्ट से मिला परमिशन, 2022 में हुआ था किडनी ट्रांसप्लांट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >