समस्याओं का निराकरण करें, उसे लटका कर नहीं रखें : एसपी

एसपी सैयद इमरान मसूद ने शनिवार को लड़ैयाटांड़ थाने का निरीक्षण किया. उसके उपरांत थाना में ही जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित कर क्षेत्र के ग्रामीणों की समस्याओं को सुना.

एसपी ने लड़ैयाटांड थाने का किया निरीक्षण, लगाया दरबार, सुनी लोगों की समस्या

धरहरा. एसपी सैयद इमरान मसूद ने शनिवार को लड़ैयाटांड़ थाने का निरीक्षण किया. उसके उपरांत थाना में ही जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित कर क्षेत्र के ग्रामीणों की समस्याओं को सुना. उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों से स्पष्ट कहा कि समस्याओं का निराकरण करें, उसे लटका कर नहीं रखे. थाना पहुंचे एसपी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इसके बाद उन्होंने थाना का निरीक्षण किया. इस क्रम में थाना के विभिन्न पंजी, अभिलेखों का अवलोकन किया और थानाध्यक्ष व संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. सिरिस्ता कार्य व अभिलेखों का रख-रखाव सही पाया गया. उन्होंने सीसीटीएनएस कार्यों व एफआईआर, थाना दैनिकी की रियल टाइम इंट्री की कार्रवाई का भी अवलोकन किया. महिला हेल्प डेस्क के कार्यों की भी समीक्षा की. आगंतुक पंजी का अवलोकन किया व सभी आवेदक को पावती रसीद देने का निर्देश दिया. थानाध्यक्ष व अनुसंधानकर्ता पुलिस पदाधिकारियों को कांडों के निष्पादन के बिंदु पर आवश्यक दिशा निर्देश दिये.

थाना के पुरानी व जर्जर पुलिस वाहन को बदलने की मांग

जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान नंदकिशोर यादव उर्फ टिंकू यादव ने बंगलवा बाजार में लगने वाले भारी भीड़ का मुद्दा रखते हुए वहां पर पुलिस बल की तैनाती करने की मांग रखी. ताकि बाजार में अप्रिय घटना या अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो. ग्रामीण संदीप यादव और पट्टू यादव ने थाना में उपयोग की जा रही पुरानी व जर्जर पुलिस गाड़ी को बदलकर नई गाड़ी उपलब्ध कराने की मांग रखी. ग्रामीणों का कहना था कि पुरानी गाड़ी के कारण कई बार पुलिस को समय पर घटनास्थल तक पहुंचने में परेशानी होती है. इसके अलावा क्षेत्र के करीब एक दर्जन ग्रामीणों ने जमीन से जुड़े विवादों को लेकर एसपी को आवेदन सौंपते हुए निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग की. मौके पर सर्किल इंस्पेक्टर शिवनारायण मंडल, थानाध्यक्ष सहित अन्य अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Birendra kumar sing

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >