राजगीर-हावड़ा समर स्पेशल एक्सप्रेस रही 5 घंटे लेट जमालपुर. उधना से चलकर मालदा टाउन जाने वाली 09033 डाउन समर स्पेशल एक्सप्रेस शनिवार को लगभग 8 घंटे अनिश्चित विलंब से चली, जबकि राजगीर से चलकर हावड़ा जाने वाली 03030 डाउन राजगीर-हावड़ा समर स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन 5 घंटे लेट चलकर जमालपुर पहुंची. इसके अतिरिक्त भी कई अन्य ट्रेनों का परिचालन शनिवार को विलंब से होता रहा. इसके कारण रेलयात्री परेशान रहे. यहां प्राप्त जानकारी के अनुसार 09033 डाउन उधना-मालदा टाउन समर स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन शनिवार को जमालपुर अपने निर्धारित समय प्रातः 4:40 बजे से लगभग 8 घंटे अनिश्चित विलंब से चलकर अपराह्न 12:45 बजे जमालपुर पहुंची, जबकि 03030 डाउन राजगीर-हावड़ा समर स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन जमालपुर पहुंचने के अपने निर्धारित समय संध्या 18:10 बजे की जगह शुक्रवार की मध्य रात्रि 23:25 बजे जमालपुर पहुंची. इसके अलावा 13415 अप मालदा-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस और 13230 डाउन राजेंद्र नगर-गोड्डा एक्सप्रेस भी लगभग एक घंटा लेट चलकर पहुंची. जबकि 13420 डाउन मुजफ्फरपुर-भागलपुर जनसेवा एक्सप्रेस डेढ़ घंटे लेट चलकर जमालपुर आई. 03029 अप हावड़ा- राजगीर समर स्पेशल एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय प्रातः 7:40 बजे के बजाय 9:25 बजे जमालपुर आई. इसी प्रकार 22406 डाउन आनंद विहार-भागलपुर गरीब रथ एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय प्रातः 9:10 बजे से लगभग डेढ़ घंटे लेट चलकर 10:40 बजे जमालपुर आई. 13236 डाउन दानापुर-साहिबगंज इंटरसिटी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय 10:10 बजे से डेढ़ घंटे लेट चलकर 11:33 बजे जमालपुर पहुंची, जबकि 15658 अप कामाख्या-दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल अपने निर्धारित समय प्रातः 9:14 बजे से लगभग ढाई घंटे लेट चलकर 11:58 बजे जमालपुर आयी. जानकारी में बताया गया कि शनिवार को राजगीर से चलकर हावड़ा जाने वाली 03030 डाउन समर स्पेशल एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से लगभग 2 घंटे विलंब से चल रही थी.
8 घंटे विलंब से पहुंची उधना-मालदा समय स्पेशल ट्रेन
8 घंटे विलंब से पहुंची उधना-मालदा समय स्पेशल ट्रेन
