बारिश का पानी रेल कारखाना के कई शॉप में पहुंचा, कुछ देर कामकाज रहा प्रभावित

बारिश का पानी रेल कारखाना के कई शॉप में पहुंचा, कुछ देर कामकाज रहा प्रभावित

जमालपुर. कई दिनों से क्षेत्र में पड़ रही उमस वाली गर्मी से परेशान लोगों को शनिवार की सुबह बारिश से राहत मिली है. बारिश ने शहर के निचले इलाके में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न कर दी, तो दूसरी तरफ रेल इंजन कारखाना जमालपुर के कई शॉप में बारिश का पानी प्रवेश कर गया. इसके कारण थोड़ी देर के लिए आंशिक रूप से सुबह में कामकाज प्रभावित रहा. बताया गया है कि रेल इंजन कारखाना के कई शॉप में बारिश के पानी एकत्रित हो जाने के कारण दिन शिफ्ट में काम करने वाले रेल कर्मचारियों को परेशानी हुई. कुछ देर के लिए कामकाज को रोकना पड़ा, लेकिन इस बीच शॉप से पानी निकालने का प्रयास भी किया जाता रहा. पानी निकालने के बाद सभी शॉप में सामान्य रूप से कामकाज आरंभ हो पाया. बताया गया की रेल इंजन कारखाना के कैशनब बोगी शॉप में उत्तर की तरफ से बारिश का पानी प्रवेश कर गया. यह शॉप अपेक्षाकृत निचले इलाके में है. जिसके कारण बारिश के पानी का बहाव शॉप के अंदर प्रवेश कर जाता है. बताया गया कि कारखाना में लगभग तमाम कार्य बिजली से की जाती है. ऐसे में रेल कर्मी जब दिन शिफ्ट में काम करने पहुंचे तो वहां की स्थिति काम करने लायक नहीं थी. हालांकि पानी निकालने का प्रयास किया जा रहा था. जब तक पानी बाहर नहीं निकल गया, तब तक कुछ देर के लिए कामकाज बाधित रहा. इसके साथ ही कारखाना के एमसीटीआर शॉप में छत से पानी चूने के कारण आंशिक रूप से बारिश का पानी वहां एकत्रित हो गया था. कारखाना के व्हील शॉप में भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला. कारखाना प्रबंधन द्वारा आनन-फानन में शॉप से बारिश का पानी निकलना शुरू किया गया. इसके बाद कारखाना में सामान्य कामकाज आरंभ हो पाया. हालांकि इस संबंध में कारखाना प्रबंधन द्वारा कोई अधिकृत जानकारी नहीं मिल पायी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Birendra kumar sing

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >