रेल पुलिस ने बरामद की 24 बोतल अवैध विदेशी शराब

जमालपुर स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक मिली शराब

जमालपुर. सुरक्षा बलों के लाख प्रयास के बाद भी रेल मार्ग से अवैध शराब तस्करी का मामला रुकने का नाम नहीं ले रहा है. बुधवार की रात करीब 3 बजे रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारियों ने जमालपुर स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर से 24 बोतल अवैध शराब बरामद की, जबकि तस्कर का पता नहीं चल पाया. रेलवे सुरक्षा बल जमालपुर के पोस्ट इंचार्ज इंस्पेक्टर मुकेश कुमार सपेट ने बताया कि एएसआइ मोतीलाल रात्रिकालीन ड्यूटी थे. इसी दौरान उन्होंने सूचना दी कि प्लेटफार्म संख्या एक पर पिट लाइन के समीप सफेद रंग का एक बैग संदिग्ध अवस्था में पड़ा है. इसके बाद सुरक्षा बलों ने सावधानी के साथ जब बैग को खोला तो उसके अंदर 750 एमएल की छह बोतल तथा 375 एमएल की 18 बोतल ऑफिसर्स चॉइस ग्रैंड व्हिस्की बरामद की गयी. सभी बोतलों पर सेल फॉर वेस्ट बंगाल ऑनली लिखा हुआ था. उन्होंने बताया कि इसके बाद आवश्यक कार्रवाई के उपरांत बरामद शराब को जमालपुर रेल थाना को सौंप दिया गया. इस मामले में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >