रेलवे स्टेशन पर हूटर बजाने से रेल यात्रियों में मची हड़कंप

जमालपुर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार अपराह्न 14.55 बजे हूटर बजाने के कारण यात्रियों में हड़कंप मच गयी.

जमालपुर. जमालपुर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार अपराह्न 14.55 बजे हूटर बजाने के कारण यात्रियों में हड़कंप मच गयी. हूटर बजते ही लोग भौचक्के होकर एक-दूसरे की तरफ देखने लगे और हूटर बजाने के कारण पता करने लगे. अमूमन यह समझा जाता है कि यदि हूटर बजा है तो रेल में किसी प्रकार की दुर्घटना हुई है, परंतु स्टेशन पर इस प्रकार की कोई बात नहीं थी और रेल कर्मचारी बड़े इत्मीनान के साथ अपनी ड्यूटी कर रहे थे. ऐसे में रेल यात्रियों की स्थिति असहज हो गयी थी. लगभग पांच मिनट तक हूटर बजता रहा और पांच मिनट के बाद हूटर बजाना बंद हो गया. इसके बाद रेल यात्रियों ने चैन की सांस ली. जानकारी में बताया गया कि रेलवे में किसी प्रकार की दुर्घटना की स्थिति में एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन को तैयार करने के लिए हूटर बजाया जाता है. यहां पहले से एक हूटर उपलब्ध है, जबकि मंगलवार को एक दूसरा इलेक्ट्रिक हूटर का ट्रायल किया गया, ताकि यदि पहले वाले हूटर में किसी प्रकार की तकनीकी बाधा आ जाए तो इलेक्ट्रिक हूटर का उपयोग किया जा सके. रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि इलेक्ट्रिक हूटर के ट्रायल की जानकारी पहले ही रेलवे के सभी संभाग को दे दिया गया था, ताकि हूटर बजाने पर आशंका की स्थिति नहीं रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >