पूरबसराय गौशाला का नए व आकर्षक रूप से होगा निर्माण : डीएम

जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर ने शनिवार को पूरबसराय स्थित गौशाला का स्थलीय निरीक्षण किया.

मुंगेर. जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर ने शनिवार को पूरबसराय स्थित गौशाला का स्थलीय निरीक्षण किया. जहां उन्होंने गौशाला को नए एवं आकर्षक रूप में बनाने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये. साथ ही शीघ्र इस पर काम को करने के लिये डीपीआर बनाने की बात कही. मौके महापौर कुमकुम देवी, अपर समाहर्ता मनोज कुमार, उप विकास आयुक्त अजीत कुमार सिंह, नगर आयुक्त पार्थ गुप्ता, सदर अनुमंडल पदाधिकारी कुमार अभिषेक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे. जिलाधिकारी ने गौशाला निरीक्षण के पश्चात वहां की स्थिति को देखकर कहा कि इसे एक नए एवं आकर्षक रूप में बनाने के लिए डीपीआर तैयार करें. इससे न सिर्फ शहर के आवारा पशुओं के रख-रखाव की व्यवस्था होगी, बल्कि नए गायों की खरीद कर उनका पशुपालन भी किया जाएगा. इसके अलावे गौशाला में ही एक तालाब के निर्माण के भी निर्देश दिया. जिस पर मत्स्य पालन के साथ मुर्गी फार्म हाउस भी संचालित कराया जाएगा. जबकि मुख्य सड़क पर बने पूर्व के दुकानों को भी नए सिरे से मार्केट काॅमप्लेक्स के रूप में विस्तारित किया जाएगा. जिससे वर्तमान दुकानदारों के साथ अन्य स्थानीय युवाओं को भी रोजगार के लिए उपलब्ध कराया जा सकेगा. उन्होंने वहां उपस्थित विभिन्न विभागों के अधिकारियों से इसके निर्माण की प्रक्रिया में शीघ्र कार्रवाई प्रारंभ करने का निर्देश दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amit jha

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >