सदर अस्पताल में कैंसर मरीजों के डे-केयर में आरंभ हुआ पलेक्टिव और सर्पोटिव केयर

कैंसर के दो मरीजों को यह सुविधा दी गयी. इसमें एक कैंसर मरीज के पेट में अत्यधिक पानी भर गया था.

कीमो थैरेपी आरंभ करने को लेकर सिविल सर्जन ने होमी भाभा कैंसर संस्थान मुजफ्फरपुर को भेजा पत्र

मुंगेर

मॉडल अस्पताल के तीसरे तल पर कैंसर मरीजों के लिये बनाये गये डे-केयर सेंटर में अब पलेक्टिव व सर्पोटिव केयर के साथ बायोप्सी की सेवा आरंभ कर दी गयी है. जबकि जल्द ही यहां कीमो थैरेपी आरंभ करने के लिये सिविल सर्जन ने होमी भाभा कैंसर संस्थान मुजफ्फरपुर को पत्र भेजा है.

डे-केयर में पलेक्टिव व सर्पोटिव केयर आरंभ

होमी भाभा कैंसर संस्थान, मुजफ्फपुर के सदर अस्पताल यूनिट द्वारा यहां डे-केयर सेंटर में कैंसर मरीजों के लिये पलेक्टिव व सर्पोटिव केयर के साथ बायोप्सी की सुविधा आरंभ कर दी गयी है. शुक्रवार को मुजफ्फपुर से पहुंचे ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ प्रमोद कुमार ने डे-केयर सेंटर में कैंसर के दो मरीजों को पलेक्टिव व सर्पोटिव केयर किया. इस दौरान उनके साथ मुजफ्फरपुर से आये कीमो थैरपी नर्सिंग स्टॉफ सोनू कुमार सहित अस्पताल यूनिट के क्लस्टर कॉडिनेटर डारूॅ प्रशांत कुमार, डॉ स्वाति और डॉ स्नेहिल थे. उन्होंने बताया कि शुक्रवार को कैंसर के दो मरीजों को यह सुविधा दी गयी. इसमें एक कैंसर मरीज के पेट में अत्यधिक पानी भर गया था. जिसे निकाला गया. जबकि कैंसर की एक मरीज पानी तक नहीं पी पा रही थी. जिसे स्लाइन के माध्यम से पलेक्टिव व सर्पोटिव केयर दिया गया.

उपकरण व मैनपावर आने के बाद मिलेगी कीमो की सुविधा

होमी भाभा कैंसर संस्थान मुजफ्फपुर के सदर अस्पताल यूनिट के कलस्टर कॉडिनेटर डॉ प्रशांत कुमार ने बताया कि कीमो थैरेपी के लिये मशीन को जापान से मंगाया जा रहा है. जबकि कर्मियों को ट्रेनिंग दी जा रही है. उपकरण और मैनपावर आने के बाद डे-केयर सेंटर में मरीजों को कीमो थैरेपी की सुविधा दी जायेगी. बता दें कि डे-केयर सेंटर में कैंसर के मरीजों को इन्फ्यूजन कीमो की सुविधा मिलेगी. इस प्रक्रिया के तहत कैंसर मरीजों को दवा आइवी के माध्यम से दी जायेगी, जो कैंसर के फैलाव को कम करने में मदद करेगी. जिले में सर्वाधिक मरीज ओरल कैंसर के हैं. इनकी कुल संख्या 35 है. वहीं सर्वाइकल कैंसर के कुल 14 मरीज व ब्रेस्ट कैंसर के कुल 9 मरीज जिले में हैं.

कहते हैं सिविल सर्जन

सिविल सर्जन डॉ राजू ने बताया कि डे-केयर में कीमो थैरेपी आरंभ करने के लिये होमी भाभा कैंसर संस्थान, मुजफ्फरपुर को पत्र भेजा गया है. हलांकि मॉडल अस्पताल में बने डे-केयर सेंटर में अब कैंसर मरीजों के लिये पलेक्टिव एंड सर्पोटिव केयर के साथ बायोप्सी की सुविधा आरंभ कर दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT JHA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >