जमालपुर. जमालपुर थाना क्षेत्र के बड़ी दरियापुर निवासी 45 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर रंजीत कुमार शुक्रवार की देर रात अपने घर से मात्र 50 मीटर दूर गली में अचेत मिला. जो सिंघेश्वर तांती का पुत्र है. जिसे परिजनों द्वारा इलाज के लिये प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां से उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है. जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया. इधर, प्रॉपर्टी डीलर की मौत पर परिजनों ने हत्या की आंशका व्यक्त करते हुए मृतक के पिता ने अज्ञात के विरुद्ध जमालपुर थाना में हत्या का मामला दर्ज कराया है. बताया गया कि रंजीत कुमार डेल्कन कंपनी में प्रॉपर्टी डीलर का काम करता था. शुक्रवार को भी सामान्य की तरह वह अपने काम पर निकला था. उसके पिता ने बताया कि देर शाम लोगों द्वारा सूचना मिली कि रंजीत अचेत अवस्था में एक गली में गिरा है. जिसके बाद उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. जहां से चिकित्सक ने उसके गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल भेज दिया. जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. मामले को लेकर मृतक के भाई दीपक कुमार ने बताया कि रंजीत के सिर पर गंभीर चोट और चेहरे तथा गले पर खरोंच के निशान है. जिससे प्रतीत होता है कि उसकी हत्या पीट-पीटकर कर दी गयी है. पत्नी निर्मला देवी ने आरोप लगाया कि पड़ोस की एक महिला के घर रंजीत का आना-जाना था. मामले को लेकर थानाध्यक्ष पंकज कुमार पासवान ने बताया कि फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड को बुलाया गया है. पिता के बयान पर अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है. पुलिस मामले एक महिला से पूछताछ कर रही है.
घर के पास अचेत मिला प्रॉपर्टी डीलर, इलाज के दौरान मौत, हत्या की आंशका
जमालपुर थाना क्षेत्र के बड़ी दरियापुर निवासी 45 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर रंजीत कुमार शुक्रवार की देर रात अपने घर से मात्र 50 मीटर दूर गली में अचेत मिला.
