प्रो संजय कुमार बने मुंगेर विश्वविद्यालय के नये कुलपति

चार माह बाद एमयू को मिले स्थाई कुलपति

मुंगेर. चार माह के लंबे इंतजार के बाद मुंगेर विश्वविद्यालय को प्रो संजय कुमार के रूप में तीसरे स्थाई कुलपति मिल गये. इसे लेकर राजभवन ने गुरुवार को अधिसूचना भी जारी कर दी है. वहीं अब जल्द ही नये कुलपति विश्वविद्यालय में अपना योगदान देंगे.

राजभवन की ओर से नालंदा खुला विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति सह कुलपति प्रो संजय कुमार मुंगेर विश्वविद्यालय के नये कुलपति बनाये गये हैं. इनकी नियुक्ति एमयू में स्थायी कुलपति के तौर पर तीन साल के लिए की गयी है. बता दें कि 19 अगस्त 2024 को पूर्व कुलपति प्रो श्यामा राय का कार्यकाल समाप्त होने के बाद से मुंगेर विश्वविद्यालय का प्रभार एलएनएमयू, दरभंगा के कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी के पास था.

नये कुलपति पर होगी कई बड़ी जिम्मेदारी

नये कुलपति को मुंगेर में कई बड़ी जिम्मेदारी निभानी होगी. इसमें कुलपति को सबसे पहले लगभग एक माह से जारी आउटसोर्सिंग कर्मियों की हड़ताल को समाप्त करना होगा. जबकि इसके अतिरिक्त उनके लिए राजनीति विज्ञान तथा अर्थशास्त्र के शिक्षकों का प्रमोशन, अनुकंपा पर नियुक्ति, सीनेट व छात्र संघ चुनाव की जिम्मेदारी भी होगी. हालांकि बीते दिनों राजभवन के आदेश के बावजूद प्रभारी कुलपति द्वारा कई शिक्षकों व कर्मियों को जिम्मेदारी देने का मामला भी नये कुलपति के लिए चुनौती होगी. विश्वविद्यालय द्वारा जनवरी के अंत में ही सीनेट बैठक का प्रस्ताव राजभवन को भेजा गया है. ऐसे में नये कुलपति के लिए योगदान देने के बाद सबसे बड़ी जिम्मेदारी सीनेट बैठक की तैयारी होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >