दो काली पूजा समिति पर हुई निरोधात्मक कार्रवाई

ईस्ट कॉलोनी थाना पुलिस ने शारदीय नवरात्रि के दौरान जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित मानक मापदंड का अनुपालन नहीं करने वाले दो काली पूजा समिति के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है.

जमालपुर. ईस्ट कॉलोनी थाना पुलिस ने शारदीय नवरात्रि के दौरान जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित मानक मापदंड का अनुपालन नहीं करने वाले दो काली पूजा समिति के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है. साथ ही दोनों समिति के पदाधिकारी के साथ 20-20 सदस्यों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की गयी है. थानाध्यक्ष विपिन कुमार सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा जारी मापदंड के अनुरूप दो काली पूजा समिति द्वारा मापदंड का अनुपालन नहीं किया गया है. इस कारण विधि व्यवस्था संधारण में परेशानी उत्पन्न हुई. इसे लेकर दोनों पूजा समिति के अध्यक्ष, लाइसेंसधारी और अन्य सदस्यों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की गयी है. उन्होंने बताया कि काली पूजा समिति संख्या 3 नयागांव तथा काली पूजा समिति संख्या 5 मुंगरौड़ा कब्रगाह पूजा समिति के लाइसेंसधारी अध्यक्ष व अन्य सदस्यों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >