लिफ्ट रहा खराब, सीढ़ी से उतरने के दौरान दर्द से परेशान गर्भवती जमीन पर बैठी

परिजनों से पूछा गया कि वार्ड से नीचे आने के लिये मॉडल अस्पताल में दूसरा भी लिफ्ट है.

फोटो संख्या – फोटो कैप्शन – 40. दर्द से परेशान गर्भवती जमीन पर बैठी प्रतिनिधि, मुंगेर ——————— सदर अस्पताल में भले ही 32.5 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक मॉडल अस्पताल आरंभ हो चुका है, लेकिन इसके बावजूद अस्पताल की बदहाल व्यवस्था मरीजों के लिये मुसीबत बनती जा रही है. कुछ ऐसा ही नजारा मंगलवार को मॉडल अस्पताल में देखने को मिला. जहां लिफ्ट खराब होने के कारण पहले तल से नीचे उतरने के दौरान दर्द से परेशान एक गर्भवती सीढ़ी पर ही बैठ गयी. बताया गया कि मॉडल अस्पताल में प्रथम तल पर प्रसव केंद्र का संचालन किया जाता है. जहां प्रसुताओं व गर्भवतियों के लिये नीचे आने को लेकर वार्ड के बाहर ही एक लिफ्ट की व्यवस्था है, लेकिन यह लिफ्ट आये दिन खराब ही रहता है. मंगलवार को प्रसव केंद्र से एक गर्भवती को लेकर उसके परिजन नीचे आ रहे थे. लिफ्ट खराब होने के कारण परिजन गर्भवती को सीढ़ी से ही नीचे लाने लगे, लेकिन इसी बीच दर्द बढ़ने के कारण गर्भवती सीढ़ी पर ही बैठ गयी और दर्द से कराहने लगी. हलांकि जब उसके परिजनों से पूछा गया कि वार्ड से नीचे आने के लिये मॉडल अस्पताल में दूसरा भी लिफ्ट है. उसका उपयोग क्यों नही किया गया तो परिजनों ने बताया कि दूसरे लिफ्ट की जानकारी नहीं थी. वार्ड से आने के दौरान भी किसी ने इसकी जानकारी नहीं दी. जिसके कारण गर्भवती को सीढ़ी से ही नीचे ला रहे थे. हलांकि बाद में अन्य लोगों की मदद से परिजन गर्भवती को लेकर वापस वार्ड चले गये. इधर मामले को लेकर सिविल सर्जन डॉ राजू ने बताया कि उनके द्वारा मंगलवार को प्रसव केंद्र का निरीक्षण किया गया था. इस दौरान बताया गया कि सोमवार रात तक लिफ्ट ठीक था. लिफ्ट ठीक कराने का निर्देश दिया गया है. साथ ही सभी सुरक्षाकर्मियों को निर्देशित किया गया है कि इस प्रकार की परेशानी होने पर प्रसुता या गर्भवती के परिजनों को दूसरे लिफ्ट की भी जानकारी दें, ताकि उन्हें परेशान न हो.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT JHA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >