प्रज्ञा प्रवाह का 15 दिवसीय जनसंपर्क अभियान प्रारंभ

प्रज्ञा प्रवाह का 15 दिवसीय जनसंपर्क अभियान प्रारंभ

मुंगेर. बिहार व झारखंड में प्रज्ञा प्रवाह द्वारा चलाए जाने वाले 15 दिवसीय विशेष जनसंपर्क अभियान का शुभारंभ सोमवार को मुंगेर विभाग के इंजीनियरिंग कॉलेज से हुआ. यह अभियान आगामी 22 मार्च तक जारी रहेगा. इस अभियान का उद्देश्य संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रज्ञा प्रवाह की आगामी योजनाओं और कार्यक्रमों को समाज के प्रबुद्ध वर्ग तक पहुंचाना है.

प्रबुद्ध वर्ग से संवाद व शताब्दी वर्ष की योजनाओं पर चर्चा

अभियान की शुरुआत प्रज्ञा प्रवाह के उत्तर पूर्व क्षेत्र के संयोजक देवब्रत प्रसाद, दक्षिण बिहार के अध्यक्ष सह पटना विश्वविद्यालय संस्कृत विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. लक्ष्मीकांत सिंह और विमर्श प्रमुख प्रो. विद्या कुमार चौधरी ने संयुक्त रूप से की. इंजीनियरिंग कॉलेज में चर्चा के बाद जनसंपर्क टोली ने मुंगेर विश्वविद्यालय के विभिन्न कॉलेजों, शहर के गणमान्य बुद्धिजीवियों, अधिवक्ताओं, चिकित्सकों व समाज के विभिन्न क्षेत्रों के नेतृत्वकर्ताओं से मुलाकात की. मुंगेर के बाद यह टोली लखीसराय और जमुई के विभिन्न स्थानों पर जनसंपर्क के लिए रवाना हुई.

जुलाई में होगा बड़ा बौद्धिक विमर्श, जुटेंगे राष्ट्रीय दिग्गज

विमर्श समन्वयक प्रो विद्या कुमार चौधरी ने बताया कि संघ शताब्दी वर्ष के अवसर पर आगामी जुलाई माह में प्रज्ञा प्रवाह मुंगेर विभाग की ओर से एक भव्य आयोजन किया जाएगा. सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के सौ वर्ष उपलब्धियां व चुनौतियां विषय पर एक दिवसीय बौद्धिक परिचर्चा आयोजित होगी. इस कार्यक्रम में प्रज्ञा प्रवाह के राष्ट्रीय संयोजक जे नंदकुमार व प्रतिष्ठित पत्रिका ””ऑर्गेनाइजर”” के संपादक प्रफुल्ल केतकर के मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होने की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Birendra kumar sing

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >