पांच फरवरी से होगी पीजी सेमेस्टर-3 की प्रायोगिक परीक्षाएं

मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा अपने सत्र 2024-26 पीजी सेमेस्टर-3 की लिखित परीक्षा 15 से 31 जनवरी के बीच पूर्ण कर ली गयी है.

मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा अपने सत्र 2024-26 पीजी सेमेस्टर-3 की लिखित परीक्षा 15 से 31 जनवरी के बीच पूर्ण कर ली गयी है. वहीं अब उक्त सत्र की प्रायोगिक परीक्षाएं विश्वविद्यालय द्वारा पांच फरवरी से ली जायेगी. जिसके लिए विश्वविद्यालय ने सूचना जारी कर दी है. विश्वविद्यालय की सूचना के अनुसार, पीजी सेमेस्टर-3 की प्रायोगिक परीक्षाएं पांच फरवरी से होगी, जो नौ फरवरी तक ली जायेगी. वहीं प्रायोगिक परीक्षा के लिए विश्वविद्यालय द्वारा अलग-अलग विषयों के लिए अलग-अलग केंद्र बनाया गया है. जहां संबंधित विषयों के विद्यार्थी अपने प्रायोगिक परीक्षा में शामिल होंगे. विश्वविद्यालय की सूचना के अनुसार जंतु विज्ञान, वणस्पति विज्ञान, भौतिकी, रसायनशास्त्र और भूगोल विषयों की प्रायोगिक परीक्षाएं आरडी एंड डीजे कॉलेज में होगी, जबकि गृह विज्ञान एवं संगीत विषय की प्रायोगिक परीक्षाएं बीआरएम कॉलेज और मनोविज्ञान विषय की परीक्षा जमालपुर कॉलेज, जमालपुर में ली जायेगी. वहीं प्रायोगिक परीक्षाओं को लेकर विश्वविद्यालय द्वारा सभी पीजी विभाग तथा पीजी सेंटरों को सूचित कर दिया गया है, जबकि संबंधित परीक्षा केंद्रों के लिए भी दिशा-निर्देश दिये गये हैं. प्रायोगिक परीक्षा में विद्यार्थी अपने पूर्व के एडमिट कार्ड लेकर शामिल होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amit jha

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >