मुंगेर के 16 केंद्रों पर आज होगी पुलिस अवर निरीक्षक नियुक्ति की लिखित परीक्षा

परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पूर्व सभी अभ्यर्थियों का मुख्य गेट पर प्रथम फ्रिस्किंग के साथ परीक्षा भवन में भी फ्रिस्किंग की व्यवस्था की जायेगी.

– दो पालियों में 14,304 परीक्षार्थी होंगे शामिल

मुंगेर

जिले के 16 केंद्रों पर बुधवार को बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग, पटना द्वारा पुलिस अवर निरीक्षक के पद पर नियुक्ति के लिए लिखित परीक्षा ली जायेगी. जो दो पालियों में होगी. इसमें कुल 14,304 विद्यार्थी शामिल होंगे.

पहली पाली में 9.30 और दूसरी पाली में 2 बजे के बाद नहीं मिलेगा प्रवेश

पुलिस अवर निरीक्षक नियुक्ति परीक्षा बुधवार को दो पालियों में होगी. जिसमें प्रथम पाली के लिये परीक्षार्थियों को 8.30 बजे से 9.30 बजे तक प्रवेश का समय दिया जायेगा. जबकि 9.30 के बाद परीक्षार्थियों को किसी भी हालत में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जायेगी. वहीं दूसरी पाली में परीक्षार्थियों को अपराह्न 1 बजे से 2 बजे तक प्रवेश का समय दिया जायेगा. जबकि अपराह्न 2 बजे के बाद केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी. परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पूर्व सभी अभ्यर्थियों का मुख्य गेट पर प्रथम फ्रिस्किंग के साथ परीक्षा भवन में भी फ्रिस्किंग की व्यवस्था की जायेगी. जबकि केंद्र में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्रवेश पर पूर्णत प्रतिबंध होगा.

दो पाली में देंगे 14,304 परीक्षार्थी परीक्षा

पुलिस अवर निरीक्षक पद के लिये नियुक्ति की लिखित परीक्षा बुधवार को दो पालियों में होगी. जिसमें कुल 14,304 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे. इसमें एक पाली में जहां 7,152 परीक्षार्थी शामिल होंगे. वही दूसरी पाली में भी 7,152 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे. इधर परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारी की गयी है. परीक्षा को लेकर 16 केंद्रों पर स्टैटिक दंडाधिकारी सहित पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है. जबकि 6 जोनल दंडाधिकारी और 3 उड़नदस्ता दंडाधिकारी के साथ भी पुलिस पदाधिकारी की नियुक्ति की गयी है.

———————————–

बॉक्स

———————————–

इन केंद्रों पर होगी परीक्षा

एनसी घोष 2 बालिका उच्च विद्यालय जमालपुर

2 उच्च विद्यालय, नौवागढ़ी

राजकीय उच्च विद्यालय जिला स्कूल

नोट्रेडेम अकादमी, पीपलपांती रोड

मॉडल 2 उच्च विद्यालय, नगर निगम के सामने

बैजनाथ राजकीय बालिका 2 विद्यालय, पीपलपांती रोड

टाउन उच्च विद्यालय ( 2), भगत सिंह चौक

रामसखा सत्यभामा ईवनिंग इंटर कॉलेज, रायसर

सरस्वती विद्या मंदिर, दौलतपुर

सरस्वती विद्या मंदिर, पुरानीगंज

2 हाई स्कूल, मकससपुर

बाल्मिकी राजनीतिक बालिका उच्च विद्यालय, माधोपुर

आरबी उच्च विद्यालय, वलीपुर रोड जमालपुर

उपेन्द्र ट्रेनिंग एकेडमी 2 पीपलपांती रोड

न्यू ऐरा पब्लिक स्कूल पीपलपांती रोड

चंद्रशेखर सिंह उच्च विद्यालय, वासुदेवपुर

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amit jha

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >