हथियारों की खेप सप्लाइ करने जा रहे मुंगेर के दो तस्करों को पुलिस ने घेर कर दबोचा
बेगूसराय में पुलिस ने अपराधियों और अवैध हथियार सिंडिकेट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. मुंगेर से बेगूसराय की ओर हथियारों की खेप सप्लाई करने जा रहे दो तस्करों को पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया
हथियारों की खेप सप्लाइ करने जा रहे मुंगेर के दो तस्करों को पुलिस ने घेर कर दबोचा
बेगूसराय/मुंगेर.
बेगूसराय में पुलिस ने अपराधियों और अवैध हथियार सिंडिकेट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. मुंगेर से बेगूसराय की ओर हथियारों की खेप सप्लाई करने जा रहे दो तस्करों को पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया. यह पूरी कार्रवाई लोहियानगर थाना क्षेत्र में ओवरब्रिज पर की गयी. दरअसल, एसपी मनीष को डीआइयू (जिला सूचना इकाई) के माध्यम से इनपुट मिला था कि मुंगेर के शातिर बाइक पर सवार होकर एनएच-31 के रास्ते बेगूसराय शहर में प्रवेश करने वाले हैं. उसके पास अवैध हथियारों का जखीरा है. जिसे किसी स्थानीय अपराधी गिरोह को सौंपा जाना था. सूचना मिलते ही एसपी ने एक विशेष टीम का गठन किया. इस टीम में डीआइयू बेगूसराय के तेज-तर्रार अधिकारियों और लोहियानगर थाना पुलिस को शामिल किया गया. पुलिस को निर्देश था कि किसी भी हाल में तस्करों को शहर की सीमा में घुसने से पहले ही दबोच लिया जाये. पुलिस टीम ने लोहियानगर ओवरब्रिज पर सघन वाहन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया. बाइक सवार दो युवक पुल पर चढ़े ही थे कि पुलिस की घेराबंदी देखकर बाइक घुमाकर भागने की कोशिश की, लेकिन चारों तरफ से पुलिस के जवानों ने उन्हें घेर लिया. पूछताछ में युवकों ने अपने को मुंगेर जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित मैदरियापुर गांव के रहने वाले विन्देश्वरी शर्मा का पुत्र भारत कुमार (26) व चंहर दास का पुत्र श्रवण कुमार (35) बताया. तलाशी में इन लोगों के पास से 4 पिस्टल, 8 मैगजीन व 1 मोबाइल फोन बरामद किया गया है. चारों पिस्टल में एक-एक मैगजीन लोड था, जबकि अलग से पिस्टल का चार मैगजीन मिला है. पुलिस की प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि गिरफ्तार आरोपी भारत कुमार मामूली अपराधी नहीं, बल्कि मुंगेर पुलिस का पुराना सिरदर्द रहा है.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.