पीजी सेमेस्टर-1 के लिये पहले मैरिट लिस्ट का नामांकन आरंभ, प्रथम दिन 13 एडमिशन

कला संकाय में 12 तथा विज्ञान संकाय में एक विद्यार्थी ने नामांकन कराया.

मुंगेर मुंगेर विश्वविद्यालय ने अपने 20 पीजी विभाग तथा 9 पीजी सेेंटर के लिये सत्र 2025-27 पीजी सेमेस्टर-1 को लेकर जारी पहले मैरिट लिस्ट की नामांकन प्रक्रिया सोमवार से आरंभ कर दी है. जिसमें पहले दिन 13 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया. बता दें कि विश्वविद्यालय द्वारा पीजी सेमेस्टर-1 के लिये पहली मैरिट लिस्ट जारी की है. जिसमें चयनित कुल 3560 विद्यार्थियों के लिये सोमवार से नामांकन की प्रक्रिया आरंभ की गयी है. इसके लिये विद्यार्थियों को 22 नवंबर तक का समय दिया गया है. वहीं नामांकन के साथ उक्त सत्र में रजिस्ट्रेशन भी कराया जा रहा है. जिसमें विद्यार्थी नामांकन के पश्चात अपने संबंधित पीजी विभाग या पीजी सेंटर में दस्तावेज सत्यापित कराते हुये 22 नवंबर तक अपना नामांकन व रजिस्ट्रेशन करायेंगे. इधर पहले दिन प्रथम मैरिट लिस्ट में चयनित कुल 13 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया. जिसमें कला संकाय में 12 तथा विज्ञान संकाय में एक विद्यार्थी ने नामांकन कराया. जबकि वाणिज्य संकाय में पहले दिन एक भी विद्यार्थी ने नामांकन नहीं कराया. विदित हो कि एमयू द्वारा पीजी सेमेस्टर-1 में नामांकन को लेकर 10 नवंबर तक आवेदन लिया गया था. जिसमें कुल 5,492 विद्यार्थियों ने आवेदन किया. इसमें कला संकाय के लिये 4,331, विज्ञान संकाय के लिये 1,024 तथा वाणिज्य संकाय के लिये 137 विद्यार्थियों ने आवेदन किया. जिसमें से 3560 विद्यार्थियों का चयन किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RANA GAURI SHAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >