सांस्कृतिक कार्यक्रम में देर रात तक झूमते रहे लोग

चैती दुर्गा पूजा समिति जोगी स्थान रामपुर में शनिवार की रात भव्य भजन संध्या सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

जमालपुर. चैती दुर्गा पूजा समिति जोगी स्थान रामपुर में शनिवार की रात भव्य भजन संध्या सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें श्रद्धालुओं की भीड़ देर रात तक लगी रही. कार्यक्रम की शुरुआत में शक्ति की अध्यक्षातरी मां दुर्गा को समर्पित भजनों की प्रस्तुति की गयी. जिसमें आसनसोल, सहरसा और बांका से पहुंचे कलाकारों ने अपनी बेहतरीन प्रतिभा का प्रदर्शन किया. कलाकारों ने एक से बढ़कर एक देवी गीतों के भजन प्रस्तुत किया. जय अंबे गौरी मैया… और मेरी झोली भर दो मां… जैसे लोकप्रिय भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे और पूरा पंडाल भक्ति में डूबा रहा. इस दौरान स्थानीय कलाकारों को भी अपनी प्रतिभा प्रदर्शन किया. कलाकारों की मधुर आवाज और सुमधुर संगीत ने वातावरण को पूरी तरह आध्यात्मिक बना दिया. श्रद्धालुओं को भी भजनों के साथ ताली बजाते और झूमते दिखे. समिति के सदस्यों ने बताया कि हर वर्ष चैती दुर्गा पूजा के अवसर पर इस तरह के सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन किए जाते हैं. आयोजन से लोगों में भक्ति भावना के साथ-साथ सामाजिक एकता भी बनी रहती है. कार्यक्रम के दौरान भक्ति गीतों पर मनोहर नृत्य की प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को बांधे रखा. मौके पर संतोष कुमार सिंह, संजय कुमार सिंह, राजकुमार सिंह उर्फ राजा, सन्नी, शंभू सिंह, निर्मल सक्सेना, मनीष सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RANA GAURI SHAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >