पचरूखी गोलीकांड : एसडीपीओ ने की जांच

पीड़ित परिवार से भी मिले

धरहरा. धरहरा थाना क्षेत्र के पचरूखी गांव में हुई गोलीबारी की जांच करने शनिवार को एसडीपीओ सदर अभिषेक कुमार पचरूखी पहुंचे. उन्होंने न सिर्फ गोलीकांड को लेकर ग्रामीणों से बात की, बल्कि पीड़ित परिवार से मिलकर घटना के कारणों की जानकारी भी ली. उन्होंने अपराधियों के खिलाफ तत्काल थाना पुलिस को सूचना देने व मौका-ए- वारदात से अपराधियों को पकड़कर पुलिस प्रशासन को सौंपने की तारीफ की. उन्होंने कहा कि समाज अगर अपराधियों का ऐसे ही मुकाबला करे, तो अपराध पर नियंत्रण संभव है. उन्होंने फरार बदमाशों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया और जांच अधिकारी एएसआइ शरिफुल हक को कई दिशा-निर्देश भी दिये. इसके साथ ही परिवार से मिलकर पीड़ित को न्याय का भरोसा दिलाया. विदित हो कि गुरुवार रात आधा दर्जन से अधिक हथियारबंद अपराधियों ने पंचरूखी गांव निवासी छोटू कुमार के घर पर रंगदारी मांगने व जान मारने की नीयत से फायरिंग की थी. इस दौरान ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए खदेड़ कर तीन बदमाश छोटू कुमार, अभिनव कुमार और अभिषेक कुमार को हथियार के साथ पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया था. पुलिस ने मौके से एक पिस्टल व कारतूस भी बरामद किया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Birendra kumar sing

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >