सदर अस्पताल में आज ओपीडी सुबह 9 बजे शुरू, फिजिशियन समेत हड्डी, व महिला रोग विशेषज्ञ करेंगे मरीजों का इलाज

सदर अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए ओपीडी का समय बदल दिया गया है. अब विभिन्न विभागों में सुबह 9 बजे से शाम तक डॉक्टरी सेवा उपलब्ध रहेगी. जानें आपके लिए कौन से डॉक्टर किस समय उपलब्ध होंगे.

सदर अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए बुधवार को विभिन्न विभागों में चिकित्सकों की ड्यूटी निर्धारित की गयी है. अस्पताल में फिजिशियन, हड्डी, नेत्र, दंत और महिला रोग विभाग की ओपीडी निर्धारित समय के अनुसार संचालित होगी. इसके अलावा पीकू वार्ड, एसएनसीयू, इमरजेंसी, आईसीयू और प्रसव केंद्र में भी चिकित्सकों की ड्यूटी रहेगी.

सुबह नौ बजे से शुरू होगी ओपीडी

फिजिशियन विभाग में डॉ. बीएन सिंह सुबह 9 बजे से अपराह्न 2 बजे तक मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श देंगे. वहीं शाम की पाली में डॉ. शशिधर और डॉ. प्रमिला शाम 4 बजे से 6 बजे तक ओपीडी में मरीजों की जांच करेंगे.

हड्डी रोग विभाग में डॉ. निरंजन सुबह 9 बजे से अपराह्न 2 बजे तक तथा शाम 4 बजे से 6 बजे तक मरीजों को देखेंगे. नेत्र रोग विभाग में डॉ. रईस की ड्यूटी भी सुबह 9 बजे से अपराह्न 2 बजे और शाम 4 बजे से 6 बजे तक निर्धारित है.

दंत और महिला रोग विभाग में भी चिकित्सक तैनात

दंत रोग विभाग में डॉ. घनंजय सुबह 9 बजे से अपराह्न 2 बजे तक और शाम 4 बजे से 6 बजे तक मरीजों का इलाज करेंगे. महिला रोग विभाग में डॉ. निधि की ड्यूटी भी इसी समय के अनुसार रहेगी. इससे अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को सुबह और शाम दोनों पालियों में चिकित्सकीय सुविधा मिल सकेगी.

पीकू, एसएनसीयू और इमरजेंसी में भी रहेगी सेवा

पीकू वार्ड और एसएनसीयू में डॉ. शशांक सुबह 8 बजे से अपराह्न 2 बजे तक ड्यूटी पर रहेंगे. इमरजेंसी और आईसीयू में डॉ. हर्षवर्धन की ड्यूटी सुबह 8 बजे से अपराह्न 2 बजे तक निर्धारित की गयी है. प्रसव केंद्र में डॉ. अर्चना भी इसी अवधि में अपनी सेवा देंगी.

इसके अलावा आईसीयू राउंड के लिए डॉ. रूपेश तथा मेल वार्ड राउंड के लिए डॉ. हिमांशु की ड्यूटी सुबह 8 बजे से अपराह्न 2 बजे तक रहेगी. अस्पताल प्रशासन द्वारा निर्धारित रोस्टर के अनुसार सभी चिकित्सकों को अपने-अपने विभाग में समय पर उपस्थित रहकर मरीजों को स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने का निर्देश है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राणा गौरी शंकर

राणा गौरी शंकर प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक आज से की. अभी प्रभात खबर के मुंगेर कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >