पीजी सेमेस्टर-3 परीक्षा के चौथे दिन 1,336 परीक्षार्थी रहे उपस्थित

पीजी सेमेस्टर-3 परीक्षा के चौथे दिन 1,336 परीक्षार्थी रहे उपस्थित

मुंगेर विश्वविद्यालय में पीजी सेमेस्टर-3 परीक्षा का चौथा दिन शांतिपूर्ण

मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा सत्र 2024-26 के पीजी सेमेस्टर-3 की परीक्षा 15 जनवरी से चार परीक्षा केंद्रों पर शुरू की गयी है. परीक्षा के चौथे दिन सोमवार को दो पालियों में विभिन्न विषयों की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई. इस दौरान कुल 1,343 परीक्षार्थियों में से 1,336 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि सात परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए. परीक्षा के दौरान किसी भी परीक्षार्थी को कदाचार के आरोप में निष्कासित नहीं किया गया.

पीजी सेमेस्टर-3 की परीक्षा सोमवार को दो पालियों में आयोजित की गयी. प्रथम पाली में ग्रुप-सी के अंतर्गत इतिहास, भूगोल, संस्कृत, मनोविज्ञान एवं गृह विज्ञान विषयों के पेपर सीसी-11 की परीक्षा ली गयी. इस पाली में कुल 609 परीक्षार्थियों में से 605 उपस्थित रहे, जबकि चार परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. दूसरी पाली में ग्रुप-डी के अंतर्गत हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, दर्शनशास्त्र, बांग्ला, संगीत एवं सामाजिक शास्त्र विषयों के पेपर सीसी-11 की परीक्षा आयोजित की गयी. इसमें कुल 734 परीक्षार्थियों में से 731 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि तीन परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए.

मंगलवार को होगी पांचवें दिन की परीक्षा

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार मंगलवार को पीजी सेमेस्टर-3 परीक्षा के पांचवें दिन की परीक्षा भी दो पालियों में आयोजित की जाएगी. प्रथम पाली में ग्रुप-ए के अंतर्गत गणित, जंतु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, भौतिकी, रसायनशास्त्र एवं वाणिज्य विषयों के पेपर सीसी-12 की परीक्षा होगी. दूसरी पाली में ग्रुप-बी के अंतर्गत अर्थशास्त्र एवं राजनीति विज्ञान विषयों के पेपर सीसी-12 की परीक्षा ली जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >