पीजी सेमेस्टर-1 में नामांकन को ले अब आरंभ होगी ऑन स्पाट प्रक्रिया

पीजी सेमेस्टर-1 शैक्षणिक सत्र 2025-27 में नामांकन की प्रक्रिया के तहत तीन मेधा सूची में शामिल कुल 4256 विद्यार्थियों में से अबतक कुल 3059 विद्यार्थियों ने नामांकन कराया है.

मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय के पीजी सेमेस्टर-1 शैक्षणिक सत्र 2025-27 में नामांकन की प्रक्रिया के तहत तीन मेधा सूची में शामिल कुल 4256 विद्यार्थियों में से अबतक कुल 3059 विद्यार्थियों ने नामांकन कराया है. इसमें कला संकाय के 2371, विज्ञान संकाय के 586 तथा वाणिज्य संकाय के 102 विद्यार्थी शामिल हैं. अब विश्वविद्यालय रिक्त सीटों पर नामांकन के लिए ऑन स्पाट प्रक्रिया शुरू कर रहा है. विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, स्नातकोत्तर शैक्षणिक सत्र 2025-27 के सेमेस्टर-एक में विश्वविद्यालय स्नातकोत्तर विभागों व स्नातकोत्तर केंद्रों में नामांकन के लिए नए सिरे से 15 व 16 दिसंबर को आवेदन प्राप्त किया जाएगा. इसके तहत इच्छुक विद्यार्थी 700 रुपये आवेदन शुल्क भुगतान कर आवेदन कर सकेंगे. ऑनलाइन आवेदन करने के बाद 17 व 18 दिसंबर तक सीट बुक करते हुए नामांकन कराएंगे. इसके बाद 19 दिसंबर तक विद्यार्थियों के लिए पंजीयन करना भी अनिवार्य किया गया है. नामांकन के लिए विद्यार्थियों को स्नातक पार्ट-थ्री का टीआर अंक पत्र या वेब कापी के आधार पर मुंगेर विश्वविद्यालय के वेबसाइट पर जा कर आवेदन करना होगा तथा आवेदन करने के लिए अपार आइडी दर्ज करना अनिवार्य होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RANA GAURI SHAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >