पीजी सेमेस्टर-1 व 3 के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि आज

दोनों सत्रों को मिलाकर अबतक कुल 5,616 विद्यार्थियों ने भरा है परीक्षा फॉर्म

मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय की ओर से अपने सत्र 2024-26 पीजी सेमेस्टर-1 तथा सत्र 2023-25 व सत्र 2022-24 बैकलॉग सहित सत्र 2023-25 पीजी सेमेस्टर-3 के लिए विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि 19 दिसंबर तक विस्तारित की गयी थी. इसकी अंतिम तिथि गुरुवार को समाप्त हो जायेगी. वहीं दोनों सत्रों को मिलाकर अबतक कुल 5,616 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा है. बता दें कि एमयू द्वारा पूर्व में विद्यार्थियों को विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भरने के लिए 14 से 16 दिसंबर तक का समय दिया गया था. बाद में इसकी तिथि को 19 दिसंबर तक विस्तारित कर दिया गया. इसकी अंतिम तिथि गुरुवार को समाप्त हो जायेगी. परीक्षा नियंत्रक प्रो अमर कुमार ने बताया कि उक्त दोनों सत्रों के नियमित व बैकलॉग के वैसे विद्यार्थी, जो अबतक किसी कारणवश परीक्षा फॉर्म नहीं भर पाये हैं. वैसे विद्यार्थी गुरुवार तक 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं. उन्होंने बताया कि परीक्षा फॉर्म भरने से पूर्व विद्यार्थियों को अपने संबंधित पीजी विभाग या पीजी सेंटर में दस्तावेज सत्यापित करना अनिवार्य होगा. इधर पीजी सेमेस्टर-1 में अबतक कुल 3,398 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा है. जिसमें कला संकाय में नियमित व बैकलॉग के 2,635, विज्ञान संकाय में 622 तथा वाणिज्य संकाय में 141 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा है. जबकि पीजी सेमेस्टर-3 में अबतक 2,218 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा है. जिसमें कला संकाय में नियमित व बैकलॉग के 1,910, विज्ञान संकाय के 257 तथा वाणिज्य संकाय के 51 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >