इलाज के दौरान पुलिस को चकमा देकर अप्राथमिकी अभियुक्त हथकड़ी संग फरार

सदर अस्पताल में इलाजरत अभियुक्त देव कुमार सोमवार को पुलिस अभिरक्षा से एक ही दिन में हथकड़ी सहित फरार हो गया

सोमवार की सुबह पुलिस ने किया था गिरफ्तार, तबीयत बिगड़ी तो कराया भर्ती

हथकड़ी का रस्सा पुलिसकर्मियों ने बेड से बांध हो गया बेफ्रिक, दांत से काटकर भागा

मुंगेर.

सदर अस्पताल में इलाजरत अभियुक्त देव कुमार सोमवार को पुलिस अभिरक्षा से एक ही दिन में हथकड़ी सहित फरार हो गया. आरोपित को कासिम बाजार थाना पुलिस ने शहर के घोषी टोला से चोरी के एक मामले में गिरफ्तार किया था. पुलिस लगातार चोर की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है.

बताया जाता है कि कासिम बाजार थाना पुलिस ने सोमवार की सुबह घोषी टोला निवासी छोटू कुमार के पुत्र देव कुमार को गिरफ्तार किया. जो चोरी के एक मामले में अप्राथमिकी अभियुक्त था. चोर को पकड़ कर पुलिस टीम थाना पहुंची और उसे हाजत में बंद कर दिया, लेकिन कुछ देर बाद उसने तबीयत बिगड़ने की शिकायत की. जिसके बाद उसे दो सिपाही की सुरक्षा में इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया. यहां उसे मेल वार्ड में भर्ती कराया गया. हाथ में लगी हथकड़ी का रस्सा पुलिसकर्मियों ने बेड से बांध दिया और बेफ्रिक हो गया. इसका फायदा चोर ने उठाया और कंबल के अंदर हथकड़ी और रस्सा को जोड़ने के लिए लगा चमड़े को दांत से काट दिया और मौका मिलते ही कंबल फेंकते हुए हथिकड़ी सहित भागने लगा. हालांकि सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी ने उसे खदेड़ कर पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन चोर तब तक फरार हो गया. सूचना मिलते ही कासिम बाजार और कोतवाली थाना पुलिस पहुंची और चोर की खोजबीन की. लेकिन चोर का कहीं पता चल सका. बताया जाता है कि चोर स्मैकर्स था और हमेशा स्मैक की नशे में रहता था.

कहती है थानाध्यक्ष

कासिम बाजार थानाध्यक्ष रूबीकांत कच्छप ने बताया कि चोरी के एक मामले में घोषी टोला से एक अप्राथमिकी अभियुक्त को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था. लेकिन थाना पर लाने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी तो दो सिपाही के साथ उसे इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया गया था. जहां से वह फरार हो गया. उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. वरीय अधिकारियों को भी इसकी सूचना दे दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Birendra kumar sing

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >