नीट की तैयारी कर रही छात्रा का कुएं से मिला शव, तीन दिन से थी लापता

मुंगेर के कल्याणचक गांव में NEET Aspirant संध्या कुमारी का शव घर के पास कुएं से मिला. तीन दिनों से लापता छात्रा की मौत से इलाके में सनसनी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

मुंगेर से वीरेंद्र कुमार सिंह की रिपोर्ट

NEET Aspirant Death: मुंगेर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित कल्याणचक गांव में मंगलवार को 20 वर्षीय छात्रा संध्या कुमारी का शव घर के समीप एक कुएं से बरामद होने के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई. संध्या पिछले तीन दिनों से लापता थी. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी.

तीन दिन पहले घर से निकली थी छात्रा

परिजनों के अनुसार संध्या कुमारी पांच जुलाई की सुबह करीब चार बजे शौच के लिए घर से निकली थी, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटी. परिवार के लोगों ने रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. इसके बाद मुफस्सिल थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई थी.


संध्या कुमारी की फ़ाइल फोटो

कुएं में शव मिलने से मचा हड़कंप

मंगलवार को ग्रामीणों की नजर घर के समीप स्थित कुएं पर पड़ी, जहां एक शव दिखाई दिया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से शव को बाहर निकाला. शव की पहचान संध्या कुमारी के रूप में हुई. घटना के बाद गांव में लोगों की भीड़ जुट गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया.

डॉक्टर बनने का था सपना

NEET Aspirant Death: मृतका के पिता धर्मवीर यादव ने बताया कि संध्या उनकी इकलौती पुत्री थी. परिवार में उसके दो भाई हैं. वह पढ़ाई में मेधावी थी और डॉक्टर बनने का सपना लेकर दो बार नीट परीक्षा में शामिल हुई थी. परिजनों के अनुसार परीक्षा प्रभावित होने के बाद वह मानसिक तनाव में रहती थी. हालांकि, पुलिस ने अभी इस संबंध में कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं निकाला है.

जांच के बाद होगी स्थिति स्पष्ट

मुफस्सिल थानाध्यक्ष विपिन कुमार सिंह ने बताया कि छात्रा की गुमशुदगी का मामला पहले से दर्ज था. कुएं से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. प्रथम दृष्टया परिजनों ने आशंका जताई है कि छात्रा ने स्वयं कुएं में छलांग लगाई होगी, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा.

ALSO READ: कोबरा के डसने से इंटर पास छात्र की मौत, अस्पताल पहुंचने से पहले थम गई सांस


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pintu Pranav

प्रभात खबर में कंटेंट राइटर, जिन्हें डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 5 साल से ज़्यादा का अनुभव है. न्यूज़ राइटिंग, कंटेंट क्रिएशन, कॉपी एडिटिंग, हेडलाइन राइटिंग और फ़ैक्ट-चेकिंग में अनुभवी. कृषि, वन और पर्यावरण, शिक्षा, राजनीति, टेलीकम्युनिकेशन, धर्म और आध्यात्मिक मामले, सामाजिक मुद्दे, NGO और संस्थान, सरकारी कामकाज और समसामयिक मामलों जैसे कई विषयों पर काम किया है. संपादकीय मानकों और न्यूज़रूम की कार्यक्षमता को बनाए रखते हुए सटीक, प्रभावशाली और पाठकों पर केंद्रित पत्रकारिता करने के लिए प्रतिबद्ध है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >