राष्ट्रीय खेल दिवस पर 29 अगस्त को मय दरियापुर में क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता

मुंगेर जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन 29 अगस्त को मय दरियापुर में क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता आयोजित कर रहा है। विजेताओं को नकद पुरस्कार और मेडल दिए जाएंगे।

जमालपुर : राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मुंगेर जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से 29 अगस्त 2026 को मय दरियापुर में क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी. प्रतियोगिता सुबह 6 बजे शुरू होगी, जिसमें पुरुष, महिला और 50 वर्ष से अधिक आयु के पुरुष प्रतिभागी 5 किलोमीटर दौड़ में हिस्सा ले सकेंगे.

विजेताओं को मिलेगा नकद पुरस्कार

प्रतियोगिता के प्रत्येक वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 2,500 रुपये, द्वितीय स्थान पर रहने वाले को 2,000 रुपये और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 1,500 रुपये दिए जाएंगे. विजेताओं को मेडल और प्रमाण पत्र से भी सम्मानित किया जाएगा. प्रतियोगिता में शामिल होने वाले सभी प्रतिभागियों को मेडल देने का निर्णय लिया गया है.

ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का लक्ष्य

एसोसिएशन के अनुसार प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी एथलेटिक्स प्रतिभाओं की पहचान करना और उन्हें जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है. संगठन का प्रयास है कि प्रतिभाशाली खिलाड़ी आगे चलकर मुंगेर और देश के लिए पदक जीत सकें.

बैठक में आयोजन को लेकर हुई चर्चा

आयोजन को लेकर मुंगेर जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन की बैठक अध्यक्ष निलेश कुमार की अध्यक्षता में हुई. बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष शुभंकर झा, उपाध्यक्ष अजय कुमार सिंह, पूर्वेंदु नारायण सिंह, शमी सचिन, वरिष्ठ संयुक्त सचिव अरविंद कुमार, संयुक्त सचिव मनीदेब पासवान, चंदन कुमार, अजय प्रसाद, प्रहलाद कुमार, मिथिलेश कुमार गुप्ता, कैशियर मनीष कुमार और आयोजन के को-ऑर्डिनेटर विपुल कुमार सिंह मौजूद रहे. इसकी जानकारी सचिव राकेश कुमार सिंह ने दी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विजय कुमार गुप्ता

विजय कुमार गुप्ता 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. ये सामाजिक, राजनीतिक और आपराधिक नब्ज को करीब से समझते हैं. इन्हें डिजिटल मीडिया में नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल के साथ प्रयोग करना बेहद पसंद है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >