बहन घर लौटी तो बंद कमरे में मिला भाई का शव, मुंगेर में 20 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या

Munger Youth Suicide Case: माता-पिता की मौत के बाद उसकी बड़ी बहन श्वेता कुमारी ही मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण कर रही थी. नित्यानंद उसके साथ रहकर पढ़ाई और कंप्यूटर प्रशिक्षण ले रहा था. परिजनों के अनुसार वह सामान्य दिनों की तरह अपना जीवन व्यतीत कर रहा था.

मुंगेर से वीरेंद्र कुमार सिंह की रिपोर्ट:

Munger Youth Suicide Case: कासिम बाजार थाना क्षेत्र के विचार गांव में 20 वर्षीय युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. मृतक की पहचान नित्यानंद शर्मा के रूप में हुई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

माता-पिता के निधन के बाद बहन ही थी सहारा

जानकारी के अनुसार नित्यानंद शर्मा के पिता स्वर्गीय अशोक प्रसाद शर्मा और माता का पहले ही निधन हो चुका था. माता-पिता की मौत के बाद उसकी बड़ी बहन श्वेता कुमारी ही मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण कर रही थी. नित्यानंद उसके साथ रहकर पढ़ाई और कंप्यूटर प्रशिक्षण ले रहा था. परिजनों के अनुसार वह सामान्य दिनों की तरह अपना जीवन व्यतीत कर रहा था.

दोपहर में कमरे में गया, रात में खुला मौत का राज

परिजनों ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब 12 बजे भोजन करने के बाद नित्यानंद अपने कमरे में चला गया. इसके बाद उसने किसी का फोन रिसीव नहीं किया और न ही कमरे का दरवाजा खोला. शुरुआत में परिजनों को लगा कि वह आराम कर रहा होगा, इसलिए किसी को किसी अनहोनी की आशंका नहीं हुई.

रात करीब आठ बजे जब उसकी बहन घर लौटी तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला. काफी देर तक आवाज लगाने और दरवाजा खटखटाने के बावजूद अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली. इसके बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया.

बरामदे में फंदे से लटका मिला युवक

दरवाजा खुलते ही अंदर का दृश्य देखकर सभी सन्न रह गए. नित्यानंद घर के बरामदे में लोहे के पाइप से फंदे के सहारे लटका हुआ था. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई. परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया.

जांच में जुटी पुलिस, कारणों का नहीं चला पता

सूचना मिलने पर कासिम बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है. फिलहाल आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है.

घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है. स्थानीय लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं. पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी है.

ALSO READ: अपर थानाध्यक्ष के घर हुई लाखों की चोरी, चार दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >